{"_id":"61236098b8caa131ab75ef31","slug":"army-commander-yogesh-kumar-joshi-said-to-newly-recruited-terrorists-accept-mistake-return-to-mainstream-we-will-welcome-with-open-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कमांडर ने कहा: सेना जान बचाने के लिए है, आतंकी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो स्वागत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य कमांडर ने कहा: सेना जान बचाने के लिए है, आतंकी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो स्वागत है
Mon, 23 Aug 2021 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:17 PM IST
सार
सेना कमांडर ने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण जीवन जिएं। सेना न्यूनतम क्षति सुनिश्चित करने के अलावा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाते समय मानवाधिकारों की रक्षा को बहुत महत्व देती है।
विज्ञापन
उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ योगेश कुमार जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को समर्पण करने का मौका देती है। सेना जान बचाने के लिए है, जान लेने के लिए नहीं। जो आतंकी गलतियों को स्वीकार करने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, उनका स्वागत किया जाएगा। ये बातें सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ योगेश कुमार जोशी ने सोमवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि सेना आज 23 लड़कों की घर वापसी की 23वीं वर्षगांठ मना रही है। गुरेज सेक्टर में इन लड़कों को हथियार उठाने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन सेना ने उन्हें बचा लिया था और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिया। सेना अधिकारी ने कहा कि मुझे खुशी है कि ये 23 लोग अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तालिबानी बरादर के बिरादर की कहानी: दिल पर पत्थर रखकर मसूद को इस अधिकारी ने पहुंचाया था एयरपोर्ट
विज्ञापन
कहा कि आतंकी संगठनों में नए भर्ती हुए आतंकियों को उनका संदेश यह है कि अगर वे अपनी गलती स्वीकार करने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, तो उनका खुले हाथों से स्वागत किया जाएगा। हम आतंकवाद विरोधी अभियानों के बीच भी उनके आत्मसमर्पण की सुविधा प्रदान करेंगे। हम यहां जान बचाने के लिए हैं न कि जान लेने के लिए। सेना के साथ प्रशासन न उन्हें आत्मसमर्पण की सुविधा प्रदान करेगा।