{"_id":"57bc7d4a4f1c1b8e63d508c5","slug":"army-chief-visits-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा के दौरान संयम बरतें जवान पर सुरक्षा से समझौता नहीं: सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसा के दौरान संयम बरतें जवान पर सुरक्षा से समझौता नहीं: सेना प्रमुख
ब्यूरो अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से मुलाकात करते सेना प्रमुख
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में उपजे हालात के बीच थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने एक महीने के भीतर रियासत में दूसरा दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
श्रीनगर सहित एलओसी पर सुरक्षा तैयारियां जांचने के बाद सुहाग ने कहा सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। भीड़ नियंत्रण के दौरान संयम बरतने और मानवाधिकारों का सम्मान करने पर जोर देने के साथ ही सुहाग ने ये भी कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।
पिछले एक महीने में आतंकवाद निरोधी अभियानों में दस आतंकियों को ढेर करने की सफलता पर सुहाग ने कहा यह क्रम आगे भी जारी रखा जाए। आतंकियों को किसी भी हाल में उनके मंसूबों में कामयाब न होने दिया जाए।

सैन्य अफसरों से लिया घाटी के हालात पर फीडबैक
कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा के लिए पहुंचे सेना प्रमुख
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होने के बावजूद सतर्कता लगातार रखने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा लाइन आफ कंट्रोल पर मुस्तैदी से ही दुश्मन के मंसूबे नाकाम हुए हैं।
अवाम को शांति बहाली की प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश देेते हुए सुहाग ने कहा सेना की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हें सार्थक बनाना होगा।
इससे पूर्व उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने उत्तरी कश्मीर सहित घाटी के अन्य इलाकों में सुरक्षा की तैयारियों का ब्योरा दिया। थल सेना अध्यक्ष ने अवंतिपोरा स्थित विक्टर फोर्स मुख्यालय और बीबी कैँट श्रीनगर का दौरा कर सैन्य अफसरों से हालात का फीडबैक लिया।