फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief General Manoj Mukund Naravane in Jammu today to review operational preparedness of troops

जम्मू पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

Mon, 13 Jul 2020 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Manoj Mukund Naravane in Jammu today to review operational preparedness of troops
Army Chief General Manoj Mukund Naravane - फोटो : भारतीय सेना

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज जम्मू के दौरे पर हैं। उन्होंने आईबी(अंतरराष्ट्रीय सीमा) पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। साथ ही सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया है। वहीं सुरक्षा स्थिति पर वरिष्ठ कमांडरों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मेजर जनरल वीबी नायर, जीओसी टाइगर डिवीजन व अन्य सैन्य अधिकारियों ने सेना प्रमुख को सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के उन्नयन और आंतरिक सुरक्षा मामलों पर जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत की। जनरल ने गुर्ज डिवीजन के आगे के क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस दौरान जीओसी गुर्ज डिवीजन के मेजर जनरल वाईपी खंडूरी ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
 

सेना प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन और आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिशों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। दुश्मन द्वारा छेड़ी जा रही छद्म युद्ध की नापाक हरकतों को विफल करने के लिए आगे भी इसी तरह काम करती रहेंगी।

सेना प्रवक्त लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सेना प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिमी कमान के सभी रैंकों को संबोधित किया और सैनिकों के मनोबल की सराहना की। 

यह भी पढ़ेंः क्या सियासी जहाज बदलेंगे सचिन पायलट? जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed