फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army and police launched search operation after two suspects were spotted in Samba

Jammu Kashmir: सांबा जिले में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा सर्च अभियान

Wed, 14 May 2025 07:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 May 2025 07:18 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल के पहाड़ी क्षेत्र रतन पर सुराड़ा में दो संदिग्ध देखे जाने पर सेना ओर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है।

विज्ञापन
Army and police launched search operation after two suspects were spotted in Samba
सुरक्षाबलों का अभियान जारी। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला सांबा जिले से सामने आया है। जहां पर दो संदिग्ध दिखे हैं। जिसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। सुरक्षाबलों ने घगवाल के पहाड़ी क्षेत्र रतन पर सुराड़ा में सर्च अभियान चलाया है।

विज्ञापन


तीन आतंकियों को मिट्टी में मिलाया
पहलगाम हमले के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के जिन 14 आतंकियों की सूची जारी की गई थी, उनमें से तीन को सुरक्षाबलों ने मिट्टी में मिला दिया। हिट लिस्ट में अब 13 आतंकी बचे हैं। इन आतंकियों को भी इनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों के निशाने पर 11 आतंकी
सूत्रों के अनुसार बचे 11 आतंकवादियों में से तीन हिज्बुल के, पांच लश्कर के और तीन जैश के हैं। इनमें हिज्बुल मुजाहिदीन का ए प्लस कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए प्लस कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर का आदिल रहमान और जैश का सी कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अवंतीपोरा का आसिफ अहमद शामिल है। सूत्रों के अनुसार हिटलिस्ट में शामिल आतंकवादियों के मददगारों नेटवर्क बहुत मज़बूत है। इसलिए सुरक्षाबल इन सभी पर कार्रवाई करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Terrorist Encounter: तीन आतंकियों को मिट्टी में मिलाया...हिट लिस्ट में अब इन 11 दहशतगर्दों का नंबर; देखें सूची


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed