फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu News Update Kashmir Terrorist Encounter Three Terrorists Killed in Kashmir Operation News in Hindi

Terrorist Encounter: तीन आतंकियों को मिट्टी में मिलाया...हिट लिस्ट में अब इन 11 दहशतगर्दों का नंबर; देखें सूची

Wed, 14 May 2025 12:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 14 May 2025 12:57 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद जारी 14 आतंकियों की हिटलिस्ट में से सुरक्षाबलों ने तीन को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अब हिजबुल, लश्कर और जैश के बचे 11 आतंकियों की तलाश तेजी से जारी है।

विज्ञापन
Jammu News Update Kashmir Terrorist Encounter Three Terrorists Killed in Kashmir Operation News in Hindi
सुरक्षाबलों के निशाने पर ये 11 आतंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के जिन 14 आतंकियों की सूची जारी की गई थी, उनमें से तीन को सुरक्षाबलों ने मिट्टी में मिला दिया। हिट लिस्ट में अब 13 आतंकी बचे हैं। इन आतंकियों को भी इनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बचे 11 आतंकवादियों में से तीन हिज्बुल के, पांच लश्कर के और तीन जैश के हैं। इनमें हिज्बुल मुजाहिदीन का ए प्लस कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए प्लस कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर का आदिल रहमान और जैश का सी कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अवंतीपोरा का आसिफ अहमद शामिल है। सूत्रों के अनुसार हिटलिस्ट में शामिल आतंकवादियों के मददगारों नेटवर्क बहुत मज़बूत है। इसलिए सुरक्षाबल इन सभी पर कार्रवाई करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन

सुरक्षाबलों के निशाने पर ये 11 आतंकी

ज़ुबैर अहमद वानी उर्फअबू उबैदा निवासी अनंतनाग - हिज्ब का ए प्लस कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर
सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल  जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा उर्फ उस्मान हिजबुल मुजाहिदीन का अनंतनाग का चीफ ऑपरेशनल कमांडर है। यह ए प्लस श्रेणी का सक्रिय आतंकी है। जुबैर 2018 से कई हमलों में शामिल रहा।

आदिल रेहमान निवासी सोपोर - लश्कर का ए कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर
डेंटू लश्कर-ए-ताइबा का सोपोर जिला कमांडर है। वह 2021 में लश्कर में शामिल हुआ था। जांच एजेंसियां डेंटू की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

आसिफ अहमद निवासी त्राल अवंतीपोरा - जैश का सी कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अवंतीपोरा
जैश आतंकी आसिफ अहमद शेख अवंतीपुरा का जिला कमांडर है। वह 2022 से लगातार आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है और सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर है।

हरिस नजीर निवासी पुलवामा - लश्कर का सी कैटेगरी का आतंकी 
नजीर पुलवामा का आतंकी है व 2023 से लश्कर-ए-ताइवा में सक्रिय है। वह भी सुरक्षाबलों की रडार पर है।

आमिर नजीर निवासी त्राल पुलवामा - जैश का सी कैटेगरी का आतंकी 
पुलवामा में सक्रिय आतंकी आमिर नजीर वानी 2024 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

आसिफ अहमद निवासी केलर शोपियां - हिज्ब का ए कैटेगरी का आतंकी 
खांडे पाकिस्तानी आतंकियों का मददगार है आसिफ अहमद खांडे शोपियां का रहने वाला है। वह जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। इस वक्त वह सक्रिय आतंकी के रूप में काम कर रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद कर रहा है।

नसीर अहमद निवासी कीगाम शोपियां - लश्कर का सी कैटेगरी का आतंकी
नसीर अहमद वानी शोपियां में 2019 से लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लश्कर आतंकी नसीर भी पाकिस्तानी दहशतगर्दों का मददगार है। 

आमिर अहमद निवासी दृमडोरा शोपियां - लश्कर का सी कैटेगरी का आतंकी 
पाकिस्तानी आतंकियों का मददगार आमिर अहमद डार 2023 से शोपियां में सक्रिय है और लश्कर के साथ काम कर रहा है। पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करने में इसकी अहम भूमिका है।

हारून रशीद - हिज्ब का आतंकी 
राशिद गनी अनंतनाग का हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकी है। उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2018 में पीओके में प्रशिक्षण लिया था। हाल में वापस आया है। हारून की सुरक्षाबलों को तलाश है।

जाकिर अहमद निवासी कुलगाम - लश्कर का आतंकी
जाकिर अहमद गनी कुलगाम का बड़ा आतंकी है। लश्कर आतंकी जाकिर का सुरक्षाबलों पर हमले और लक्षित हत्याओं में हाथ है।

Jammu News Update Kashmir Terrorist Encounter Three Terrorists Killed in Kashmir Operation News in Hindi
आतंकियों से ये सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में टैवोर-21 व मेप्रो असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल
शोपियां मुठभेड़ में आतंकवादियों को मार गिराने में सेना की 44 आरआर (राजपूत) और 20 आरआर (डोगरा) ने जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। इस ऑपरेशन में स्पेशल फोर्सेज (पैरा एसएफ) ने भी भाग लिया और टैवोर- 21 और मेप्रो जैसी आधुनिक राइफलों का इस्तेमाल किया गया।

आतंकियों से ये सामान बरामद
मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इसमें 10 एके मैगज़ीन, 3 ग्रेनेड और 2 एमपीआई केएमएस 72 असाल्ट राइफल (पूर्वी जर्मन मेड एके-47) बरामद की गई हैं। इसके अलावा खाने पीने की सामग्री और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed