{"_id":"60713938376b003efe4d9af3","slug":"army-15th-corps-commander-lt-gen-dp-pandey-said-will-eliminate-network-of-recruitment-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भी हथियार उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन होगा, आतंकी भर्ती के नेटवर्क पर कसेंगे नकेलः लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो भी हथियार उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन होगा, आतंकी भर्ती के नेटवर्क पर कसेंगे नकेलः लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे
Sat, 10 Apr 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
डीपी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को मीडिया से पहली बार रूबरू होने पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी स्थानीय आतंकियों की भर्ती के साथ उस नेटवर्क पर नकेल कसने की जो युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये कट्टरवाद का पाठ पढ़ाकर बरगलाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कोई हथियार उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद
विज्ञापन
पांडे ने कहा कि वह 20 महीने बाद एक बार फिर घाटी आए हैं। यहां आने पर उन्हें एक नई ऊर्जा स्फूर्ति और नए प्रयास देखने को मिले हैं जिसके अंदर सभी सुरक्षा एजेंसियां, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और यहां की अवाम एक साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर को एक बेहतर जगह बनाने के लिए तत्पर हैं। लेकिन एक चीज यह देखने को आई है कि दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर के कुछ हिस्सों में हिंसा का एक चक्र अभी भी चल रहा है। इस चक्र को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द
जीओसी ने कहा इस पर नियंत्रण लाने के दो रास्ते तैयार किए गए हैं। पहला रास्ता है कि स्थानीय आतंकियों की भर्ती को रोका जाएगा। दूसरा यह होगा कि जो नेटवर्क इस भर्ती को अंजाम देता है उसपर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें अवाम की मदद की भी जरूरत है।