{"_id":"65ee34957c09ad88e4024d04","slug":"anti-drone-system-jammu-news-c-10-jam1008-319652-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी-पुंछ में सेना ने एलओसी पर आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी-पुंछ में सेना ने एलओसी पर आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम किया स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीमा पार से घुसपैठ, नशा और हथियारों की तस्करी पर शिकंजा कसने में मिलेगी मदद
अमरउ जाला ब्यूरो
जम्मू। सीमा पार से होने वाली ड्रोन गतिविधियां अब आसान नहीं होंगी। भारतीय सेना और बीएसएफ ने एलओसी व बाॅर्डर पर मजबूत एवं आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया है। जो काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। खासकर राजोरी-पुंछ में सेना को इसमें काफी सफलता मिली है। मौजूदा वर्ष में पाकिस्तान की ओर से किए गए दो बड़े प्रयास विफल किए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर भी सफलता मिलती है।
सूत्रों का कहना है कि सेना ने राजोरी-पुंछ जिलों में एलओसी पर एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया है। इससे सीमा पार से इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। जानकारी के अनुसार फरवरी 12 और 29 को पुंछ के मेंढर में सेना ने ड्रोन की घुसपैठ पर फायरिंग की। सेना को एंटी ड्रोन सिस्टम से इसके आने का तुरंत पता चल गया था। वहीं पिछले वर्ष 13 अप्रैल को सुंदरबनी के पास सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर लगभग पूरा क्षेत्र एंटी ड्रोन सिस्टू की निगरानी में है। बता दें कि 18 जनवरी 2024 में सांबा के रामगढ़ के पास भी एक ड्रोन भी बरामद किया गया था। आईबी पर भी बीएसएफ की तरफ से एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सेना और बीएसएफ ने कई तकनीकी कंपनियों की मदद से सिस्टम लगाए गए हैं। जो 2 से 3 किलोमीटर चारों तरफ का क्षेत्र कवर लेते हैं।
आईआईटी भी विकसित कर चुकी तकनीक
बता दें कि जम्मू आईआईटी भी सेना के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम विकसित कर चुकी है। इसे लेकर सेना और आईआईटी में बात चल रही है। जल्द ही यह तकनीकी भी सेना इस्तेमाल में ला सकती है।