फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Another Vande Bharat from Katra to New Delhi

Jammu : कटड़ा से नई दिल्ली के लिए आज से चलेगी एक और वंदे भारत, सुबह छह बजे होगी रवाना

Thu, 04 Jan 2024 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 01:43 AM IST
सार

इससे माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा। बनारस के बाद कटड़ा दूसरा ऐसा स्टेशन है, जहां दो वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी।

विज्ञापन
Another Vande Bharat from Katra to New Delhi
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटड़ा से नई दिल्ली के बीच वीरवार से एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। इससे माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा। बनारस के बाद कटड़ा दूसरा ऐसा स्टेशन है, जहां दो वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी।

विज्ञापन


स्टेशन के अधिकारी राज कुमार ने बताया कि ट्रेन (22478) कटड़ा से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (22477) नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे चलकर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते में इसका ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर भी होगा। रेलवे ने कटड़ा-नई दिल्ली से कटड़ा का किराया 1665 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3055 रुपये निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed