{"_id":"578f8b9b4f1c1b531fc4b96d","slug":"another-person-killed-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच कश्मीर घाटी में एक और मौत, राशन और दवाओं की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बीच कश्मीर घाटी में एक और मौत, राशन और दवाओं की किल्लत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक डे पर प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्त सुरक्षा इंतजामों और कश्मीरी अवाम का साथ न मिलने से अलगाववादियों का ब्लैक डे पूरी तरह फ्लाप शो साबित हुआ। कश्मीर के सभी जिलों में कर्फ्यू जारी है। इस बीच कुपवाड़ा में हिंसा के दौरान जख्मी गुलाम मोहम्मद मीर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
घाटी में बुधवार का दिन भारी तनाव में गुजरा। रेल, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं ठप हैं। 13 दिनों से लगातार बंद के चलते आवश्यक खाद्य सामग्रियों तथा दवाइयों की किल्लत होने लगी है। बंद की अवधि 25 जुलाई तक बढ़ाते हुए अलगाववादियों ने 25 जुलाई को अनंतनाग चलो का आह्वान किया है।
आतंकी बुरहान को सुरक्षाबलों ने आठ जुलाई को अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मार गिराया था। रविवार की शाम को ब्लैक आउट का आह्वान किया गया है। काजीगुंड फायरिंग के खिलाफ चुरहट तथा आसपास के इलाके में लोगों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। काले झंडे लहराए गए।
विज्ञापन
श्रीनगर में रात को लोगों ने बल्ब बंद कर विरोध जताया। जहां बल्ब नहीं थे वहां पथराव कर बल्ब बंद करा दिए गए। काजीगुंड रेलवे स्टेशन के पास तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग कर हाईवे तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की कोशिश को नाकाम कर दिया। श्रीनगर शहर तथा कई इलाकों में काले झंडे लगाए गए। बाद में सुरक्षा बलों ने इन्हें उतार दिया।

कई जिलों में आज से खुलेंगे स्कूल
श्रीनगर में लोगों से पूछताछ करता सुरक्षा बल का जवान
- फोटो : PTI
काला दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील इलाकों के साथ ही गली-कूचों तक में सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती थी। सीआरपीएफ की 22 अतिरिक्त कंपनियों के साथ ही 10 मोबाइल बंकर लगाए गए थे।
कुपवाड़ा में कर्फ्यू तोड़कर मार्च निकाल रहे विधायक इंजीनियर रशीद को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र के खुमरियाल में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में गुलाम मोहम्मद घायल हो गया था। चार दिनों से उसका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी मौत के बाद लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।
कश्मीर संभाग के चार जिलों के स्कूलों को 21 जुलाई से खोलने का फैसला लिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सरकार ने बारामुला, बांडीपोरा, बडगाम और गांदरबल जिलों के स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं। जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों को भी 21 जुलाई से खोलने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव शालीन काबरा ने आदेश जारी किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत स्कूलों को 1 जुलाई से 17 जुलाई तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। 18 जुलाई को स्कूल खोले जाने थे लेकिन घाटी के हालात को देखते हुए 25 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया गया।