शोपियां में आतंकी ढेर: अनसुनी की समर्पण की अपील, नागरिक पर हमले में था शामिल
आतंकी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। पूरी रात समर्पण की अपील करने के बाद भी वह नहीं माना। उसने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वह बुधवार की रात एक नागरिक पर हमले में शामिल था। आईजी विजय कुमार ने बताया कि ओजीडब्ल्यू से सक्रिय आतंकी बने अनायत अशरफ डार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। वह बुधवार की रात नागरिक जीवर हमीद भट पर हमले में शामिल था जिसमें गोली लगने से भट गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने बताया कि नागरिक पर हमले के बाद कुछ संदिग्धों से पूछताछ तथा खुफिया इनपुट के आधार पर केशवा गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकी की ओर से सर्च पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी गई। अचानक फायरिंग शुरू होने के बाद आसपास के घरों के लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
शुरूआत में आतंकी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। पूरी रात समर्पण की अपील करने के बाद भी वह नहीं माना। उसने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। मारा गया आतंकी अपने गांव और आसपास के इलाकों में हथियार से लोगों को डराता धमकाता था। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से पिस्टल बरामद हुआ है। वह हाल में ही सक्रिय आतंकी बना था। इलाके में ड्रग्स की तस्करी भी करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.