{"_id":"5a731d0b4f1c1b8f268b7948","slug":"an-attempted-infiltration-bid-of-pakistani-terrorists-foiled-by-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबीः तंगधार में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबीः तंगधार में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सेना ने आतंकियों द्वारा की जारी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है। सेना के अनुसार करीब चार आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच तैनात जवान संदिग्ध हरकत को देख कर चौकन्ना हो गए और इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद सेना द्वारा इलाके में आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान में उन्होंने बताया कि बुधवार (31 जनवरी) तड़के सुबह अँधेरे का फायदा उठाते हुए 4 आतंकियों के एक दल द्वारा तंगधार सेक्टर के कलबान इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की गयी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वहां तैनात सेना के जवानों ने आतंकियों की हरकत को देख लिया और उन्हें ललकारा जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी भी चलती रही।
इसी बीच मौका पाकर आतंकी घने जंगलों की ओर भाग निकले। जिसके बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया। सुरक्षाबलों को मुताबिक आतंकी पास के जंगलों में छुपे हो सकते हैं।
An attempted infiltration bid by Pakistan terrorists was successfully repulsed by alert Army troops in Tangdhar Sector in North Kashmir during the early hours of 31 January 2018: Indian Army
— ANI (@ANI) February 1, 2018