फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah plan to defeat in political fort of NC and PDP by organize rally in rajouri and baramulla

विपक्ष के गढ़ में सेंध का दांव: NC और PDP के सियासी किले में शह और मात का खेल खेलेंगे अमित शाह

Mon, 03 Oct 2022 11:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले शह और मात के खेल की शुरूआत गृह मंत्री अमित शाह की दो रैलियों से होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का दावा है कि राजोरी और बारामुला के इतिहास की यह सबसे बड़ी रैलियां साबित होंगी।

विज्ञापन
Amit Shah plan to defeat in political fort of NC and PDP by organize rally in rajouri and baramulla
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के मजबूत गढ़ राजोरी और बारामुला जिले में अमित शाह चार और पांच अक्तूबर को भाजपा की सेंध का बड़ा दांव खेलेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले शह और मात के खेल की शुरूआत गृह मंत्री अमित शाह की दो रैलियों से होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का दावा है कि राजोरी और बारामुला के इतिहास की यह सबसे बड़ी रैलियां साबित होंगी।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजोरी जिले में पीडीपी का सियासी दबदबा रहा है। वहीं बारामुला जिले में पीडीपी और नेकां को ही सीटें हासिल हुईं। हालांकि राजोरी जिले के नौशेरा विधानसभा की सीट पर पहली बार भाजपा को जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन


भाजपा जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 50 प्लस के नारे के साथ लड़ना चाह रही है। ऐसा राजोरी और बारामुला जिलों में नेकां और पीडीपी को सियासी तौर पर कमजोर करके ही हो सकता है। इसके लिए गुज्जर समुदाय से भाजपा ने इंजीनियर गुलाम अली को राज्यसभा सदस्य नामित करने के बाद शाह की रैलियों से नेकां और पीडीपी को सियासी मात देने के लिए ही किया है। भाजपा नेताओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों के लिए बारामुला और राजोरी जिलों का चुनाव खास मकसद की पूर्ति के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह को चार अक्तूबर को राजोरी जिले और पांच अक्तूबर को बारामुला जिले में रैलियों को संबोधित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Udhampur Bus Blast:डेटोनेटर से टाइम सेट करने वाली स्टिकी आईईडी का पहली बार इस्तेमाल, खुफिया एजेंसी भी हैरान

रैना ने बारामुला में रैली स्थल पर व्यवस्थाएं जांचीं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और कश्मीर प्रभारी सुनील शर्मा ने रविवार को बारामुला जिले का दौरा कर गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए हुई व्यवस्थाओं को जांचा। रैना ने इस अवसर पर कहा कि गृह मंत्री की ऐतिहासिक रैली के लिए जबरदस्त व्यवस्था की गई है। कश्मीर के लोगों में गजब सा उत्साह दिख रहा है। बारामुला में अमित शाह की रैली कश्मीर के इतिहास में ऐतिहासिक साबित होने वाली है।

Amit Shah Visit Jammu: गृह मंत्री शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे जम्मू, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed