फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah met families of martyrs and slain civilians assured to be with Modi government

श्रीनगर: शहीदों और मारे गए नागरिकों के परिजनों से मिले अमित शाह, सरकार के साथ होने का दिलाया भरोसा

Sat, 23 Oct 2021 08:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 08:40 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों और मारे गए नागरिकों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि मोदी सरकार व पूरा देश आपके साथ मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन
Amit Shah met families of martyrs and slain civilians assured to be with Modi government
शहीदों और मारे गए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करते गृहमंत्री - फोटो : @AmitShah

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिजनों और आतंकी हमलों में मारे गए आम नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर नागरिकों को विश्वास दिलाया कि मोदी सरकार व पूरा देश आपके साथ मजबूती से खड़ा है। भारत ऐसी किसी भी कायरतापूर्ण हिंसा से डरने वाला नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें: अमन-युवा और विकास पर फोकस, कांग्रेस-मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से सवाल    
विज्ञापन


अमित शाह ने सुरक्षा हालात का जायजा लिया
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पहले तीन दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा हालात का जायजा लिया। शाह ने कश्मीर घाटी में आम नागरिकों खासकर गैर-स्थानीय श्रमिकों और अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमलों के मद्देनजर सुरक्षा हालात और आतंकवाद से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा ताकि जनता में सुरक्षा का माहौल और विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे चली उच्च स्तरीय बैठक
राजभवन में लगभग पांच घंटे चली उच्च स्तरीय बैठक में गृहमंत्री को जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए उठाए गए कदमों और बलों द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आतंकवाद को रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया गया।

प्रवासियों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध हों
बैठक में गृहमंत्री ने प्रवासियों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने को भी कहा। ऐसे लोगों में असुरक्षा की भावना खत्म कर उनमें सुरक्षा का विश्वास जगाने को कहा। इस बैठक में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और अन्य एजेंसियों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed