फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah in baramulla rally said Mufti and Company Abdullah and Sons ruled for 70 years

अमित शाह बोले: मुफ्ती एंड कंपनी और अब्दुल्ला एंड सन्स ने 70 साल किया शासन, लोगों को घर तक नसीब नहीं

Wed, 05 Oct 2022 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रदेश में 70 साल तक मुफ्ती एंड कंपनी और अब्दुल्ला एंड सन्स ने शासन किया। एक लाख लोगों के पास बर्फीली हवा में भी रहने के लिए पक्का घर तक नहीं था।

विज्ञापन
Amit Shah in baramulla rally said Mufti and Company  Abdullah and Sons ruled for 70 years
Amit Shah in Baramulla - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जनसभा के दौरान उन्होंने तीन परिवार यानी अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 साल तक मुफ्ती एंड कंपनी और अब्दुल्ला एंड सन्स ने शासन किया। एक लाख लोगों के पास बर्फीली हवा में भी रहने के लिए पक्का घर तक नहीं था। पीएम मोदी ने 2014 से 2022 तक एक लाख लोगों को घर देने का काम किया है। 1947 से 2014 तक सिर्फ चार मेडिकल कॉलेज बने और 2014 से 2022 तक 9 कॉलेज बनाए गए हैं। तीन परिवारों के शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन


Amit Shah Kashmir Rally: बारामुला जनसभा में बोले शाह- पहले कश्मीर टेररिस्ट हॉटस्पॉट, अब टूरिस्ट हॉटस्पॉट बना
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर और बंदूक पकड़ाने का काम किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडस्ट्री लाकर युवाओं के हाथ में मोबाइल और नेटवर्क पकड़ाया है। 


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सबसे पहला काम गांव तक जम्हूरियत को पहुंचाने का किया है। पहले कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या थी- तीन परिवार, 87 विधायक और 6 सांसद। और अब जम्मू-कश्मीर में 30 हजार से ज्यादा लोग पंचायत, तहसील पंचायत का नेतृत्व कर रहे हैं।

Baramulla Rally: अजान के लिए अमित शाह ने रोका भाषण, फिर से जनता से ली इजाजत

उन्होंने यह भी कहा कि उमर अब्दुल्ला लोगों को भड़का रहे हैं कि गुज्जर-बकरवाल का आरक्षण छीना जाएगा, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं होगा। शाह ने कहा, 'पहाड़ियों को भी मिलेगा और गुज्जर-बकरवाल का हक भी नहीं छिना जाएगा।' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाया और इसके बाद दलित, पिछड़ा समुदाय आरक्षण मिलने लगा है।

ट्वीट वार: महबूबा मुफ्ती का दावा- घर में नजरबंद किया गया, जानें जवाब में क्या कहा श्रीनगर पुलिस ने
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed