फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amidst the cold wave, the night temperature is below zero degrees in all the districts of the valley

Weather : कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे, आज कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 11 Jan 2025 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 04:19 AM IST
सार

शीतलहर के बीच कश्मीर के साथ जम्मू में कंपकंपी बढ़ी है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
Amidst the cold wave, the night temperature is below zero degrees in all the districts of the valley
कश्मीर में ठंड प्रचंड हो गई है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीतलहर के बीच कश्मीर के साथ जम्मू में कंपकंपी बढ़ी है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरा है। जम्मू में रात का तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम को कोहरे की चादर बिछ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


लेह में दिन और रात में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड नहीं खुल पाई है। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.5, पहलगाम में 6.6 और गुलमर्ग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम पांच बजे घना कोहरा छा गया था। इससे कई हिस्सों में वाहनों की गति धीमी रही। यहां दिन का पारा 15.8 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम 12.4, बटोत में 15.9, कटड़ा में 18.8 और भद्रवाह में 15.3 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 13.2
  • पहलगाम माइनस 10.0
  • गुलमर्ग माइनस 8.1
  • काजीगुंड माइनस 7.6
  • कोकरनाग माइनस 5.7
  • कुपवाड़ा माइनस 5.6
  • भद्रवाह 0.0
  • बटोत 3.0
  • बनिहाल 4.9
  • कटड़ा 6.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed