फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amid tensions with China, Pakistan conspiracy to terror attack in Pulwama again

चीन से तनाव के बीच पाकिस्तान ने रची थी पुलवामा को दहलाने की साजिश, पीओके में एक बैठक भी हुई

Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Amid tensions with China, Pakistan conspiracy to terror attack in Pulwama again
पुलवामा में आतंकी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को अशांत करने की साजिश रची। पाकिस्तान की मंशा घाटी में ज्यादा से ज्यादा आतंकी वारदातों को अंजाम देने और सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने की है। यही नहीं, हाल में कई टॉप कमांडरों के सफाए से बौखलाए सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों के आका भी इसी बहाने अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीओके में पिछले दिनों आईएसआई और आतंकी संगठनों के बीच हुई बैठक में लगातार आतंकी कमांडर मारे जाने पर चिंता जताते हुए हमले तेज कर सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई। इसमें चीन के साथ उपजे तनाव के माहौल में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ कराने और हमले करने के फरमान जारी हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारूदी कार से पुलवामा को फिर दहलाना चाहते थे आतंकी, इस तरह टली बड़ी घटना, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर कश्मीर घाटी में नीलम घाटी व आसपास के इलाकों के साथ ही पुंछ व राजोरी में भी सीमा पार के लांचिंग पैड को सक्रिय कर आतंकियों को गोलाबारी की आड़ में धकेलने की कोशिशें भी चल रही हैं। पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने के लिए एलओसी से सटे जंगलों में आग भी लगानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः पुलवामा में मिली जैश की बारूदी कार की पूरी कहानी, नापाक मंसूबों के सेना ने ऐसे उड़ाए परखच्चे

इस वजह से बौखलाए हुए हैं आतंकी संगठन

घाटी में पिछले करीब चार महीने में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कई टॉप कमांडरों को सेना मौत के घाट उतार चुकी है। इससे सीमा पार बौखलाहट है। 2019 के पुलवामा के लेथपोरा हमले में शामिल जैश कमांडर कारी यासिर व सज्जाद नवाब डार, हिजबुल कमांडर रियाज नायकू व जुनैद सेहरई समेत 70 आतंकियों को इस साल ढेर किया गया है।

सीमा पार की हर साजिश की जाएगी नाकाम: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि सीमा पार से लगातार घाटी में अस्थिरता पैदा करने की साजिशें की जाती रही हैं। इनपुट के आधार पर घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की जा रही हैं। ऑपरेशन में आतंकी भी मारे जा रहे हैं। घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की किसी प्रकार की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। सतर्क सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed