फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Till now more than 2.5 lakh devotees have reached Baba's court.

Amarnath Yatra: अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार, दर्शन कर लौटने वालों पर कैलाशपति की कृपा

Fri, 12 Jul 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 01:56 AM IST
सार

बस दुर्घटना में घायल यात्री ध्यानेश्वर गिरि का कहना है कि भोले बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। बाबा ने हमें बचा लिया। दर्शन कर न आए होते तो शायद कुछ और ही होता।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Till now more than 2.5 lakh devotees have reached Baba's court.
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। पिछले 13 दिन में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वीरवार को 16,578 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी, जिसके साथ अब तक 2,65,699 तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक पहुंचे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 191 छोटे-बड़े वाहनों में 4,885 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गर्मी और उमस की परवाह किए बिना भक्त देर रात से ही निर्धारित केंद्रों पर टोकन पाने और तत्काल पंजीकरण करवाने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जो ऑनलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाकर आए हैं, लेकिन भोले के पास पहुंचने की आस्था से वे तत्काल पंजीकरण करवाकर जत्थों के साथ रवाना हो रहे हैं। 
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर से वीरवार को बालटाल रूट के लिए 86 वाहनों में 1,894 श्रद्धालुओं का जत्था गया। इनमें 1248 पुरुष, 565 महिलाएं, 11 बच्चे, 30 साधु और 40 साध्वियां शामिल हैं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 105 वाहनों में 2,991 श्रद्धालुओं का जत्था गया। इनमें 2374 पुरुष, 521 महिलाएं, तीन बच्चे, 81 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, छह यात्री घायल
अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। यह बस बालटाल रूट से जम्मू की तरफ आ रही थी। हादसे में बस का अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अगली तरफ बैठे छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बचे। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से बस (एनएल01बी 1647) बालटाल मार्ग से वापस जम्मू की तरफ आ रही थी। वीरवार सुबह बस जैसे ही बन टोल प्लाजा के पास पहुंची तो इसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक नहीं लगे। थोड़ी दूर जाकर बस एक डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इससे बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में छह यात्री घायल हो गए। इनमें ध्यानेश्वर गिरि (26) निवासी शिव नगर बरद मुखेड नांदेड़ महाराष्ट्र, साहेबराव बालाजी वानखेड़े (31) निवासी मेंढाला अर्धापुर महाराष्ट्र, धन राज रमेश श्रीसागर (23) निवासी नांदेड़ महाराष्ट्र, भगवान गिरि कैलाशगीर (46) निवासी खंडोबा चौक, निकट नांदेड़ महाराष्ट्र, प्रकाश रघुजी लमने (59) निवासी जीजामाता चौक देशमुख नगर महाराष्ट्र और भरत मारोतराव धोने (64) निवासी यवतमाल नांदेड़ महाराष्ट्र शामिल हैं। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया।


भोले बाबा ने बचा लिया
बस दुर्घटना में घायल यात्री ध्यानेश्वर गिरि का कहना है कि भोले बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। बाबा ने हमें बचा लिया। दर्शन कर न आए होते तो शायद कुछ और ही होता। जिस तरह से बस का ब्रेक नहीं लग रहा था। एक पल के लिए ऐसा महसूस हुआ कि अब कोई नहीं बचेगा लेकिन एक दम से बस रुक गई। वे लोग सामने ही बैठे हुए थे, इसलिए चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed