फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra suspended due to heavy rains, groups will not leave from Jammu today

Jammu News: भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रही स्थगित, आज जम्मू से नहीं जाएंगे जत्थे

विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended due to heavy rains, groups will not leave from Jammu today
कश्मीर घाटी में भारी बारिश के बाद बुधवार को पहलगाम और बालटाल यानी दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथ जी यात्रा बुधवार को स्थगित रही। यात्रा मार्ग पर फिसलन बढ़ने की वजह से यह निर्णय लिया गया। वीरवार को मौसम साफ रहने पर यात्रा बहाल करने पर फैसला होगा। वीरवार को जम्मू के भगवतीनगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे नहीं जाएंगे। सिर्फ बूढ़ा अमरनाथ के लिए जत्थे जाएंगे।
विज्ञापन

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि खराब मौसम और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण यात्रा को बालटाल मार्ग या नुनवान-चंदनवाड़ी मार्ग से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इस बीच बालटाल में एक लंगर के आयोजक विकास शर्मा ने बताया कि दोपहर के बाद बारिश रुक गई थी। मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि आधार शिविर में हजारों की संख्या में यात्री मौजूद हैं जिनके लिए खाने-पीने और रहने की पूरी सुविधा उपलब्ध है। गौरतलब है कि जून में यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed