बनिहाल के पास फिर रोकी गई अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजीगुंड में सोमवार की शाम फायरिंग में दो लोगों के मारे जाने के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा फिर रोक दी गई है। जम्मू से रवाना हुए जत्थे को बनिहाल इलाके में शैतानी नाला के पास देर रात रोका गया। हालांकि मंगलवार को यात्रा सुचारु रुप से चल रही है।
एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार घाटी में हालात खराब होने के कारण सुरक्षा कारणों से रोका गया है। रात में जत्थे को रवाना नहीं किया जाएगा। मंगलवार को घाटी की स्थिति देखने के बाद ही यात्रा को आगे भेजा जाएगा।
इससे पहले जम्मू आधार शिविर से 53 वाहनों में 1786 अमरनाथ यात्रियों का जत्था सोमवार को दोपहर बाद रवाना हुआ। जत्था पहलगाम और बालटाल दोनों ही आधार शिविर के लिए रवाना किया गया।
अब तक 1.80 लाख भक्तों ने पवित्र गुफा में लगाई हाजिरी
कश्मीर में हिंसा के बाद भी जम्मू आधार शिविर से 53 वाहनों में 1786 अमरनाथ यात्रियों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ। जत्था पहलगाम और बालटाल दोनों ही आधार शिविर के लिए रवाना किया गया। इस बीच यात्रा के 17वें दिन सोमवार को 6679 भक्तों ने पवित्र गुफा में हाजिरी लगाई। अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 179530 तक पहुंच गया है
यात्री निवास में सुबह पहले आठ बजे के करीब यात्रियों को बसों में बैठने को कहा गया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें कहा गया कि फिलहाल कुछ देर और इंतजार करें। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को फिर सूचना दी गई कि यात्रा टिकट लेकर बसों में बैठे।
इसके बाद 53 वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए दोपहर 12:30 बजे से रवाना होना शुरू हुआ। पूरा आधार शिविर भोले के नारे से गूंज रहा है। भक्त नाचते गाते बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुए। कश्मीर में हिंसा को देखते हुए भारी फोर्स के साथ जत्थे को रवाना किया जा रहा है। ज्ञात हो कि रविवार तक 1,72,851 श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके थे।