फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra started again from both routes

अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गों से बहाल: जम्मू से 7908 श्रद्धालु रवाना, तीर्थयात्रियों में दर्शन के लिए उत्साह

Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
सार

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर बरारीमर्ग के पास जेड मोड़ क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा था। पहलगाम मार्ग पर भी फिसलन भरा कीचड़ था। मार्ग की मरम्मत के लिए गुरुवार को तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra started again from both routes
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

एक दिन स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर बहाल हो गई। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना किया गया। इसी बीच, जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से 7,908 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था भी रवाना हुआ जो शाम को यात्रा मार्गों के आधार शिविर पहुंच गया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर बरारीमर्ग के पास जेड मोड़ क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा था। पहलगाम मार्ग पर भी फिसलन भरा कीचड़ था। मार्ग की मरम्मत के लिए गुरुवार को तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी। साथ ही दोनों यात्रा मार्गों की मरम्मत शुरू कराई गई। मौसम साफ रहने के चलते मरम्मत कार्य तेजी से कर लिया गया और फिर इसे यात्रा के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने गुरुवार को बताया था के तीन जुलाई से शुरू हुई तीर्थयात्रा के पंद्रह दिनों में ही 2.51 लाख तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा शुरू होने के बाद से ही देश-विदेश से तीर्थयात्री इस पवित्र अमरनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। साथ ही वे यात्रा की सेवाओं और कुशल प्रबंधन की भी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए उत्साह बरकरार
तीर्थयात्रा भले ही एक दिन स्थगित रही हो पर श्रद्धालुओं में उत्साह व जोश कहीं भी कम नहीं दिखाई दिया। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रोज की तरह ही रहा। रेलवे रोड स्थित सरस्वती धाम में टोकन लेने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु खड़े नजर आए। यात्रा पंजीकरण के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जम्मू पहुंच रहे हैं। पंजीकरण और टोकन काउंटर पर किसी भी तरह की आपाधापी नहीं है। श्रद्धालुओं को आसानी से टोकन मिल रहा है। पंजीकरण कराने में कोई असुविधा नहीं है।

यह भी पढ़ें: संभल कर रहें जम्मू-कश्मीरवासी: मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed