{"_id":"57349cb04f1c1b7a65919ab2","slug":"amarnath-yatra-security-road-map-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: जवानों की तैनाती और सुरक्षा का रोडमैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: जवानों की तैनाती और सुरक्षा का रोडमैप तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 12 May 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करते सीआरपीएफ डीजी और डीपीजी के राजेंद्रा कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक (डीजी) के दुर्गा प्रसाद ने डीजीपी के राजेंद्रा कुमार से पुलिस हेडक्वार्टर में मुलाकात कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
दोनों अधिकारियों ने दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था का रोडमैप तैयार करने के साथ ही आपसी समन्वय, जवानों की तैनाती और आम लोगों की सुरक्षा के पहलुओं पर मंथन किया। बैठक में राज्य में शांति बरकरार रखने के लिए विभिन्न फ्रंट पर जवानों की तैनाती का भी रोड मैप तैयार किया गया।
डीजीपी के राजेंद्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले से ही यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए योजना तैयार की है। लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा बलों की विभिन्न एजेंसियों के जवान तैनात होंगे। सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। सभी रूट पर बेहतर सूचना तंत्र हो, इसे सुनिश्चित किया गया है।
डीजी सीआरपीएफ ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सीआरपीएफ के अतिरिक्त डीजी एसएन श्रीवास्तव, आईजी सीआरपीएफ आपरेशन जुल्फिकार हसन, आईजी सीआरपीएफ अतुल करवाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल डीजी (कोआर्डिनेशन) एसके मिश्रा, एडीजीपी नवीन अग्रवाल और वीके सिंह भी मौजूद रहे।