{"_id":"686447fa52d56c649f0c4efd","slug":"amarnath-yatra-samba-news-c-10-1-jmu1041-650118-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टपयाल में अमरनाथ यात्रियों का फूलों से\nस्वागत, लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टपयाल में अमरनाथ यात्रियों का फूलों से स्वागत, लगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के लिए किया गया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रियों का आना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पहले जत्थे का सांबा जिले में प्रवेश करने पर घगवाल के टपयाल में फूलों के साथ स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयकारों से इलाका गूंज उठा। जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के लिए रवाना किया गया।
उपायुक्त राजेश शर्मा और एसएसपी वरिंद्र मन्हास ने अधिकारियों और धार्मिक नेताओं के साथ तीर्थयात्रियों पर फूलों की वर्षा की। उपायुक्त ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे यात्रा मार्ग पर सहज व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और आराम शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। डीसी ने तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत की और कहा कि लंगर स्थलों पर हर सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन का श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और सामाजिक व धार्मिक लंगर संगठनों के साथ समन्वय स्थापित है।
शिवभक्तों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह
डीसी ने कहा कि यात्रा, आवास, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने की खास व्यवस्था की है। सांबा जिले में यात्रियों के लिए हर सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने शिवभक्तों से भी सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।