फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन, कब होंगे दर्शन

Mon, 15 Apr 2024 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

बाबा बर्फानी की वार्षिक यात्रा के लिए आज से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन ही श्रद्धालु बैंकों में पंजीकरण के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
amarnath yatra registration 2024 opens today amarnath shrine board announced news hindi
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजिकरण कराने पहुंचे भोले के भक्त - फोटो : अभिषेक बड़ू

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल, सोमवार से अग्रिम यात्री पंजीकरण शुरू हो गया है। आज सुबह ही भोले के भक्त जम्मू शहर के बैंक की विभिन्न शाखाओं में पंजीकरण कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। भोले के भक्तों ने जयघोष लगाते हुए पंजीकरण हासिल किया और खुशी-खुशी यात्रा की तैयारियों के लिए घर की ओर रवाना हुए।



देशभर में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और यस बैंक की 540 शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए पीएनबी, एसबीआई और जेके बैंक की 21 शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया होगी। पंजीकरण के लिए यात्री को स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य है। 13 वर्ष से कम, 70 वर्ष से अधिक और छह हफ्ते की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिल पाएगी।

amarnath yatra registration 2024 opens today amarnath shrine board announced news hindi
अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में यहां से कराएं पंजीकरण

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए जम्मू-कश्मीर में जेके बैंक की डोडा, बख्शीनगर, गांधीनगर, रेजीडेंसी रोड, बिलावर, पुंछ, राजोरी, रामबन, कर्ण नगर श्रीनगर, उधमपुर (मुख्य) और किश्तवाड़ शाखा को अधिकृत किया गया है।

इसी तरह पीएनबी बैंक शाखाओं में अखनूर, जम्मू, रिहाड़ी चौक-69, बीसी रोड रिहाड़ी, कॉलेज रोड कठुआ (जम्मू), होटल अंबिका कटड़ा (जम्मू), मेन बाजार रियासी, वार्ड-2 नेशनल हाईवे सांबा और एसबीआई की बैंक शाखा में जम्मूतवी (जेएंडके) को अधिकृत किया गया है। लद्दाख के लिए लेह की जेके बैंक की शाखा में यात्री पंजीकरण की सुविधा होगी।

amarnath yatra registration 2024 opens today amarnath shrine board announced news hindi
अमरनाथ यात्रा के लिए कराया पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

  • श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाएं
  • यहां दिए ऑनलाइन सर्विस टैप ‘Register’ बटन पर जाकर Registration पर क्लिक करें
  • यात्री अपनी जानकारियां भर कर सबमिट करें
  • फिर दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा
  • ओटीपी को दर्ज करने के बाद आवेदन की फीस जमा करें
  • इसके बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
  • अब यात्रा परमिट डाउनलोड कर लें


अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी

इस बार बाबा बर्फानी की यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है। 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से दैनिक आधार पर 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra registration 2024 opens today amarnath shrine board announced news hindi
अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा (फाइल) - फोटो : एजेंसी
सुबह-शाम आरती का होगा सीधा प्रसारण
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस बार यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। यात्रा के दौरान बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह-शाम आरती का सीधा प्रसारण जुलाई से किया जाएगा।

खराब मौसम या अन्य आपदा के दौरान यात्रा रुकने की स्थिति में जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पर्याप्त संख्या में यात्रियों को ठहराने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए यात्री निवासों का विस्तार किया गया है। श्रीनगर के यात्री निवास पर काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
amarnath yatra registration 2024 opens today amarnath shrine board announced news hindi
श्री अमरनाथ धाम (फाइल) - फोटो : एजेंसी

पिछले साल 17 अप्रैल से शुरू किया गया था पंजीकरण

पिछले साल 17 अप्रैल से अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया गया था और इस साल दो दिन पहले इसकी शुरुआत की जा रही है। अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए देशभर में करीब 500 बैंक शाखाओं को ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अधिकृत किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed