{"_id":"573b34b34f1c1bb83dac7164","slug":"amarnath-yatra-orderd-to-release-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यपाल एनएन वोहरा
- फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी करके यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
एडवांस पंजीकरण वाले यात्री को ही दर्शन की प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन श्रीनगर में बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की।
उन्होंने यात्री पंजीकरण, चॉपर सेवा, टेंट और दुकानों की अनुमति, लंगर, दूरसंचार सेवा, कैंप निदेशकों और अतिरिक्त कैंप निदेशकों की नियुक्ति, कैंपों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, यात्रा क्षेत्र में दमकल सेवा, ट्रैक की साफ-सफाई, पंजीकृत यात्रियों का बीमा, सेवा देने वाले घोड़े वाले, यात्रा क्षेत्र में मौसम संबंधी जानकारी, निर्माणाधीन कार्यों, पीडीडी, पीएचई, पिट्ठू, पालकी वाला, डांडी वाला के पंजीकरण आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सीईओ पीके त्रिपाठी को यात्रा पूर्व सभी जरूरी इंतजाम को मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुजारियों, कैंप निदेशकों, अतिरिक्त कैंप निदेशकों, अधिकारियों और बोर्ड को मदद करने वाली अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों को ठहराने के उचित इंतजाम करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र कुमार सिंह, आरके पंडिता आदि मौजूद रहे।