Amarnath Yatra: दो दिन में 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, 533 बैंक शाखाओं हो रहा है रजिस्ट्रेशन
यह आंकड़ा लगातार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अकेले जम्मू शहर में चार बैंक शाखाओं में पंजीकरण हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बीते दो दिनों में 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण करा लिया है। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में कितना जोश और उत्साह है।
सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर में कुल 533 बैंकों की शाखाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। जम्मू में भी श्रद्धालुओं का उत्साह पंजीकरण को लेकर देखने को मिल रहा है। जम्मू में रिहाड़ी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पंजीकरण की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। पहले दिन यह संख्या पूरे देश में आठ हजार से अधिक बताई जा रही थी।
Indore: नहीं हो रही अमरनाथ यात्रा की बुकिंग, रातभर से खड़े लोगों ने बैंक पर किया हंगामा
बुधवार को बढ़कर 65 हजार तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अकेले जम्मू शहर में चार बैंक शाखाओं में पंजीकरण हो रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.