फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra may be of forty days

जम्मू-कश्मीर : चालीस दिन की हो सकती है अमरनाथ यात्रा, पंजीकरण अप्रैल से

Fri, 11 Mar 2022 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 12:58 AM IST
सार

यात्रा ट्रैक पर जल्द शुरू होगा बर्फ हटाने का काम। देशभर के राज्यों से डॉक्टरों की नामित सूची मांगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra may be of forty days
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा चालीस दिन की हो सकती है। यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए ही तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा की तिथियों और अन्य प्रबंधों की घोषणा के लिए जल्द श्राइन बोर्ड की ओर से बैठक बुलाई जा रही है। 

विज्ञापन


अमूमन अप्रैल के शुरू में यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इसके साथ पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक पर जल्द बर्फ हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें अप्रैल में काम शुरू करने की योजना है। बेस कैंपों और प्रमुख ट्रैक स्थलों पर सिविल कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से निविदाएं मांगी गई हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से मांगी गई निविदाओं में हेलिपेड स्थल पर बर्फ हटाना, पवित्र गुफा के पास हटमेंट क्षेत्र, पंडाल क्षेत्र, बेस अस्पताल साइट, क्लाक रूम, शू रैक साइट, सिलवर कायन व बुक काउंटर साइट, शेड, पवित्र गुफा के निचले क्षेत्र में बेस अस्पताल व शौचालय स्थल, कैंप डायरेक्टर, हट क्षेत्र, हेली सेवा स्टाफ आवास, सेवा प्रदाता क्षेत्र, शेषनाग कैंप, वावबाल व एमजी टाप शेषनाग आदि स्थल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पवित्र गुफा के पास सीवरेज प्रणाली का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए मुख्य होल और सीवर लाइन का निर्माण किया जाएगा। पवित्र गुफा के पास पत्थरों पर चित्रकारी में मंत्र आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। श्राइन बोर्ड की ओर से देशभर के राज्यों से डॉक्टरों की सूची मांगी गई है। अमूमन अप्रैल के शुरू में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसमें देशभर से मान्यता प्राप्त बैंक शाखाओं में भक्तों को पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। 

इसके लिए संबंधित राज्यों में नामित डॉक्टरों द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध माने जाते हैं, जिनके आधार पर ही तिथि शेड्यूल के मुताबिक यात्री को यात्रा की अनुमति दी जाती है। बालटाल सहित अन्य यात्रा स्थलों पर जल्द सिविल कार्य शुरू किए जाएंगे। पिछले दो साल से कोविड के कारण अमरनाथ यात्रा नहीं हो पाई है।


अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण अप्रैल से, प्रतिदिन 20 हजार लोग होंगे पंजीकृत
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अप्रैल से बैंकों के जरिये शुरू होगा। रोजाना 20 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा। इसके साथ ही यात्रा के दौरान ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ राहुल सिंह ने दी। 

मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की ओर से यात्रा तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनकी तथा उनके वाहनों की ट्रैकिंग होगी। इसके लिए वाहनों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आरएफआईडी युक्त कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।


बताया कि चंद्रकोट में तीन हजार बेड का यात्री निवासी बनकर तैयार है। इससे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत रहेगी। बैठक में मंडलायुक्त ने सभी डीसी को लंगर और वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित करने की हिदायत दी। साथ ही सीसीटीवी लगाने तथा लंगर स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed