{"_id":"64f392890ba6ab9b150ffcb6","slug":"amarnath-yatra-in-jammu-kashmir-srinagar-news-c-10-jam1008-194403-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ संपन्न हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ संपन्न हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा
Sun, 03 Sep 2023 02:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:07 PM IST
सार
पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में साधु और पर्यटक पूजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक का हुआ विसर्जन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी की पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। पूजा सुबह 11 बजे शुरू हुई और करीब 90 मिनट तक चली। देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में साधु और पर्यटक पूजन में शामिल हुए। बाद में भंडारा आयोजित कर उन्हें दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन
महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि जम्मू-कश्मीर राज्य और पूरे देश की शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। महंत ने कहा कि यात्रा आस्था का प्रतीक है। तीर्थयात्री अपनी आध्यात्मिक प्यास बुझाने के लिए यह तीर्थयात्रा करते हैं। यह न केवल एक आध्यात्मिक यात्रा है, बल्कि भारत की बहुलवादी संस्कृति और विविधता में एकता को भी प्रदर्शित करती है, जिसमें हर साल दुनिया भर से हिंदू इस तीर्थयात्रा के लिए आते हैं और जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों ने हमेशा उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
महंत दीपेंद्र गिरी जी ने कहा कि भारत बहुलवादी समाज का आदर्श उदाहरण है। भारत में धार्मिक समुदायों को अलग-अलग संस्थाओं के रूप में पहचाना जाता है। प्रत्येक समुदाय अपने धर्म, मूल्यों में विश्वास व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं और हम एक को दूसरे के लिए नहीं छोड़ते हैं। हम भारतीय भी बहुलवादी तरीके से धर्म का पालन करते हैं। उदाहरण के लिए मुसलमानों का एक बड़ा अल्पसंख्यक वर्ग विशेष रूप से देश के कुछ क्षेत्रों में दिवाली और होली का त्योहार मनाता है।
विज्ञापन
समापन समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए महंत दीपेंद्र गिरि ने भारतीय सेना (7 पैरा), आईटीबीपी जिसने 49 कंपनियां तैनात कीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एमआरटी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, पीडीडी, बीआरओ, टेंट आवास प्रदान करने वाले स्थानीय लोगों, पोनी वाले समेत जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों के साथ-साथ सभी उन एजेंसियों को बधाई दी जो व्यवस्था बनाने के लिए जुड़ी हुई थीं। उन्होंने तीर्थयात्रा के दौरान लंगर, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी स्वयंसेवी संगठनों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।