{"_id":"64f2490043d03859cd078144","slug":"amarnath-yatra-in-jammu-kashmir-srinagar-news-c-10-jam1008-193805-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पवित्र गुफा में पूजन के बाद पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पवित्र गुफा में पूजन के बाद पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
विज्ञापन
श्रीनगर। पवित्र छड़ी मुबारक की अंतिम पूजा पवित्र अमरनाथ गुफा में करने के बाद शुक्रवार को छड़ी को पहलगाम लाया गया।
महंत दीपेंद्र गिरी ने कहा कि वीरवार को पंचतरणी में रात्रि पड़ाव के बाद एक सितंबर को छड़ी मुबारक पंचतरणी से पहलगाम के लिए सुबह छह बजे रवाना हुई और शाम 4:30 बजे पहलगाम पहुंची। दो सितंबर प्रात: पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे पूजन और विसर्जन का अंतिम अनुष्ठान को संपन्न किया जाएगा और बाद में महात्माओं के भोज के साथ इस वर्ष की स्वामी अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक की यात्रा संपन्न हो जाएगी।
वहीं पर्यटन विभाग के सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने शुक्रवार को कहा कि इस साल 62 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा बेहद सफल रही। तीर्थयात्री अब जम्मू-कश्मीर के ब्रांड अंबेसडर के रूप में काम करेंगे। शाह ने कहा कि इस साल हमारे यहां 4.5 लाख तीर्थयात्री आए हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी संख्या है और यह उन सभी यात्रियों के लिए बहुत शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से आनंददायक अनुभवों में से एक है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्रा के लिए जिस तरह के प्रयास किए हैं, वे अनुकरणीय हैं और उन्हें यकीन है कि तीर्थयात्री केंद्र शासित प्रदेश के राजदूत के रूप में वापस जाएंगे। आबिद ने कहा कि प्रत्येक आदमी यात्रा की भव्य सफलता सुनिश्चित करने के लिए बहुत उत्सुक रहा है। जब वे (तीर्थयात्री) देश के अन्य हिस्सों में वापस जाते हैं तो वे वास्तव में जम्मू-कश्मीर के राजदूत होते हैं।