Amarnath Yatra 2025: बारिश और भूस्खलन, खराब मौसम के कारण आज पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा स्थगित
सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रास्ते बंद होने की आशंका है। इस कारण यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को यात्रा रवाना होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। इससे पहले 15 जत्थों को सफलता पूर्वक प्रशासन की ओर से रवाना किया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पहलगाम और बालटाल दोनों बेस शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण, रास्तों पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि आज दोनों बेस शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, पिछली रात पंचतरणी शिविर में रुके यात्रियों को सीमा सड़क संगठन (BRO) और पर्वतीय बचाव दलों की पर्याप्त तैनाती के तहत बालटाल की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि, "दिन के दौरान मौसम की स्थिति के आधार पर यात्रा कल फिर से शुरू होने की पूरी संभावना है। DIPR कश्मीर के अनुसार, श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान अब तक 2.47 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।
Shri Amarnathji Yatra has been suspended for today from both Pahalgam and Baltal base camps.
— ANI (@ANI) July 17, 2025
“Due to the continuous rains over the last couple of days, urgent repair and maintenance works are required to be carried out on the tracks. Therefore, it has been decided that no… pic.twitter.com/nlDxR1FbOO
बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में महिला श्रद्धालु की मौत, नौ घायल, एक लापता
अमरनाथ यात्रा के दौरान बुधवार शाम को बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर एक दुखद घटना घटी। रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 55 वर्षीय सोना बाई राजस्थान की रहने वाली थीं। हादसे में करीब नौ यात्री घायल हुए हैं। एक लापता है जिसकी तलाश जारी है। घायलों को बालटाल बेस कैंप में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरनाथ यात्रा मार्गों पर बुधवार को भी पूर्व की तरह श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। बारिश के बावजूद भक्तों में उत्साह था। इसी दौरान रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़ी चट्टानें यात्रा मार्ग पर आ गिरीं। इसकी चपेट में श्रद्धालु आ गए। सोना बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2025: बालटाल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राजस्थान की एक महिला की मौत और नौ घायल; देखें वीडियो