फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra 2025 One woman died and 10 people were injured in a landslide on the Baltal road

अमरनाथ यात्रा 2025: बालटाल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राजस्थान की एक महिला की मौत और नौ घायल; देखें वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 10:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/बालटाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/बालटाल Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Jul 2025 10:43 PM IST
सार

श्री अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इस दौरान राजस्थान की सोना बाई की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हुए। प्रशासन ने घायलों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की और यात्रा की सुरक्षा के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
amarnath yatra 2025 One woman died and 10 people were injured in a landslide on the Baltal road
लैंडस्लाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान बुधवार को हो रही बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर एक दुखद घटना घटी। इस मार्ग पर रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर बारिश का पानी पहाड़ से यात्रा मार्ग पर तेजी से आने से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जिसकी पहचान सोना बाई (55) के रूप में हुई है। वह राजस्थान की रहने वाली थीं। इसके अलावा, करीब नौ अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया। और यात्री लापता बताया जा रहा है। 

विज्ञापन




- घटनास्थान: बालटाल मार्ग, रेलपथरी के करीब जेड मोड़
- कारण: बारिश के चलते लैंडस्लाइड
- मृत्यु: एक (सोना बाई, 55 वर्ष, राजस्थान)
- घायल: करीब नौ

प्रशासन की कार्रवाई
प्रशासन ने बालटाल और पहलगाम से यात्रा के सुचारू संचालन की जानकारी दी है, लेकिन इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


यात्रा की स्थिति
श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा बल यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed