फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra : Along with MP Sanjit Das monkey Ramkali also visit holy cave Baba Barfani

Amarnath Yatra : एमपी के संजीत दास संग नटखट वानर रामकली भी करेगी बाबा बर्फानी के दर्शन, खास है ये कहानी

Thu, 04 Jul 2024 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

साधु और रामकली के बीच जुड़ाव देखते ही बन रहा था। हालांकि अधिक लोगों के पास होने पर रामकली कुछ असहज भी हुई। लेकिन संजीत दास के साथ वह खुद को सुरक्षित पा रही थी।
 

विज्ञापन
amarnath yatra : Along with MP Sanjit Das monkey Ramkali also visit holy cave Baba Barfani
जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

दोपहर में उमस से परेशान होते हम जैसे ही पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर के हाल में पहुंचे तो वहां बम बम भोले के जयघोष हमें सुनाई देने लगे। इसी बीच एक साधु के संग नटखट-से वानर ने हमारा ध्यान खींचा। पास गए तो साधु जिनका नाम संजीत दास जैन है, ने बताया कि वह मध्य प्रदेश दमोह जिले के रहने वाले हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दूसरी बार वानर रामकली को साथ निकले हैं।

विज्ञापन


साधु और रामकली के बीच जुड़ाव देखते ही बन रहा था। हालांकि अधिक लोगों के पास होने पर रामकली कुछ असहज भी हुई। लेकिन संजीत दास के साथ वह खुद को सुरक्षित पा रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह उनकी 29वीं यात्रा है। राम मंदिर में उन्होंने 18 साल सेवा की है। वह यहां के सेवादार भी हैं। वह दूसरी बार अपने साथ रामकली को साथ लेकर आए हैं। यह भोले नाथ भगवान की कृपा है। 1991 से जम्मू आ रहे हैं। यहां सभी सुविधाएं बेहतर तरीके से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे मिली रामकली

साधु ने बताया कि एक चालक ने उन्हें रामकली को बहुत छोटी उम्र में यह कहकर सौंपा था कि इसकी मां खत्म हो गई है। ऐसे में वह इसका कुछ दिन ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि इसके बड़े होने पर उन्होंने रामकली को अपने से अलग करना भी चाहा, लेकिन वह फिर लौट कर वापस उनके पास आ जाती है। तो ऐसे में उन्होंने इसे अपने साथ ही रखा है।

पिछली बार नहीं हो पाए थे दर्शन

संजीत दास ने बताया कि पिछली बार वह रामकली के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन संगम से ही उन्हें वापस आना पड़ा था। क्योंकि उनके पैरों में मोच आ गई थी। बाबा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार वह दर्शन करके ही लौटेंगे। चाहें इसके लिए उनकी भगवान के साथ लड़ाई भी हो जाए।
 

छह फीट लंबी जटाओं संग पहुंचे दुलार चंद देवनाथ

साधु जीवन त्याग और प्रतिबद्धता का रास्ता है। इसके साथ ही ईश्वर के लिए मोह का भी मार्ग है। इसके कई उदाहरण अमरनाथ यात्रा के दौरान देखने को मिल रहे हैं। हजारों की संख्या में देशभर से साधु सन्यासी बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में करीब छह फीट लंबे जटाओं वाले दुलार चंद्र देवनाथ भी पहुंचे। पंजीकरण कराने के बाद वह अपनी बारी के इंतजार कर रहे हैं।

अमर उजाला से बातचीत के दौरान दुलार चंद्र देवनाथ ने बताया कि वह कोलकाता के रहने वाले हैं। साधु जीवन में आने के साथ ही उनका ईश्वर के प्रति लगन जुड़ गई और उसके बाद से ही उन्होंने अपनी जटाओं को अपने से अलग नहीं किया है। तेज गर्मी और उमस के बीच यहां हम अपने छोटे बालों से भी परेशान हो उठते हैं वहां इतनी लंबी जटाओं के साथ जीवन व्यतीत करना प्रतिबद्धता की निशानी तो कहा ही जा सकता है।

साधु दुलार चंद्र ने यह भी बताया कि इन जटाओं की देखभाल करना आसान नहीं है। इसे साफ करने में कई दिक्कतें भी आती है। क्योंकि इन्हें धोने के बाद लंबे समय तक इनके सूखने का इंतजार करना होता है। समय के साथ वह इसके साथ परिपक्व होते गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed