फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2025 Shiv bhakts queued up for tokens at midnight

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा जम्मू: आधी रात से ही टोकन पाने को उमड़े शिवभक्त, बारिश भी नहीं रोक पाई उत्साह

Tue, 01 Jul 2025 11:51 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 01 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, हजारों भक्त आधी रात से ही टोकन लेने के लिए सरस्वती धाम में जुटे। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह नहीं डिगा और दोपहर से पहले ही 2000 टोकन खत्म हो गए।

विज्ञापन
amarnath yatra 2025 Shiv bhakts queued up for tokens at midnight
सुबह 5 बजे अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण शुरू होने से पहले सरस्वती धाम रेलवे स्टेशन रोड के बाहर तीर्थयात् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। भक्तों के जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यात्रा के टोकन पाने के लिए श्रद्धालु रविवार को आधी रात से ही स्टेशन के पास स्थित सरस्वती धाम पर उमड़ पड़े। घड़ी की सुई आगे बढ़ने के साथ कतारें लंबी होती गईं। सुबह बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया और वे ज़ोरदार शिवजी के जयकारे लगाने लगे। 

विज्ञापन


तत्काल पंजीकरण के लिए सरस्वती धाम में बालटाल और पहलगाम रूट से एक एक हजार टोकन जारी किए गए। टोकन पाने वाले श्रद्धालु मंगलवार को यात्रा का पंजीकरण कराएंगे। टोकन जारी करने का दोपहर दो बजे तक समय था, लेकिन इससे पहले ही सभी टोकन समाप्त हो गए। श्रद्धालुओं के लिए सरस्वती धाम में ही टोकन मिलते हैं, जबकि पंजीकरण तीन केंद्रों पर होगा। साधुओं के लिए राम मंदिर और गीता भवन में बिना टोकन सीधे पंजीकरण की सुविधा है। 
विज्ञापन


सरस्वती धाम में टोकन केंद्र सुबह करीब आठ बजे खोला गया। गेट खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव, बम बम भोले, जय बाबा बर्फानी के जयघोषों से वातावरण गूंजा दिया। माहौल ऐसा था मानो पूरा शहर शिवमय हो गया हो। सरस्वती धाम के बाहर मेले जैसा दृश्य था और टोकन पाते ही हर श्रद्धालु की खुशी देखते बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार रोड स्थित महाजन हाल में केंद्र बनाए गए हैं। साधुओं के लिए पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर और गीता भवन परेड में पंजीकरण केंद्र हैं। श्रद्धालुओं को उनकी यात्रा तिथि के अनुसार टोकन दिए गए।

भक्तों पर चढ़ रहा शिवरंग बढ़ रहा कारवां
पिछले तीन वर्षों से मैं बाबा बर्फानी के दर्शन करने आ रहा हूं। पहले की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। शायद इसी वजह से इस वर्ष श्रद्धालुओं पर कुछ ज्यादा शिव रंग चढ़ रहा है। गुरुविंदर सिंह कुशवाह, पटना, बिहार

भोले ने बुलाया तो हम चले आए। घर पर बैठे थे, साथियों ने प्रेरित किया और हम निकल पड़े। बाबा की माया ही है जो हमें यहां खींच लाई। पहली बार दर्शन करने जा रहा हूं, हमारे साथ करीब 15 लोग हैं। धर्मेंद्र सिंह चंदेल, कानपुर, उत्तर प्रदेश

यह हमारी तीसरी अमरनाथ यात्रा है। इस बार हर भक्त में जबरदस्त उत्साह है और यात्रियों की भीड़ भी ज्यादा है। बहुत खुश हूं कि बाबा बर्फानी ने चौथी बार दर्शन का बुलावा दिया। राकेश कुमार, इंदौर, मध्य प्रदेश

पहला दिन होने से कुछ परेशानियां हुईं, लेकिन उत्साह कम नहीं है। प्रशासन से आग्रह है कि बेहतर प्रबंध करें ताकि श्रद्धालु निर्धारित दिन अंतिम पड़ाव पहुंच सकें। रामबाबू केसरवानी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed