{"_id":"64861737c77eee09b50d0183","slug":"amarnath-yatra-2023-saints-started-reaching-jammu-yatra-security-city-increased-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023 : जम्मू पहुंचने लगे साधु संत, भोलेनाथ के जयघोष से गूंजने लगा शहर, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023 : जम्मू पहुंचने लगे साधु संत, भोलेनाथ के जयघोष से गूंजने लगा शहर, सुरक्षा बढ़ी
Mon, 12 Jun 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:56 AM IST
सार
अमरनाथ यात्रा के लिए साधु संतों में काफी उत्साह देखने को मिला। कई साधु वर्षों से यात्रा करते आ रहे हैं। इसको देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिरों के शहर जम्मू में साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में हर साल की तरह इस साल भी देश के विभिन्न राज्यों से संत पहुंचे हैं। मंदिर परिसर भोले बाबा के जयघोषों से गुंज रहा है। रविवार को मंदिर में एक दर्जन से ज्यादा साधु संत बर्फानी के दर्शन के लिए पहले ही पहुंचे।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर में साधु संतों के ठहराने के लिए मंदिर परिसर में रंगरोगन आदि कार्य कराया जा रहा है। यहां एक समय में दो हजार साधु संतों को ठहराया जा सकता है। अमरनाथ यात्रा के लिए साधु संतों में काफी उत्साह देखने को मिला। यहां पहुंचे कई साधु वर्षों से यात्रा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
वही, कुछ पहली बार यात्रा के लिए आए हैं। हिमाचल प्रदेश से आए धनेश पुरी ने बताया कि वह 31 वर्षों से अमरनाथ यात्रा करते आ रहे हैं। प्रदेश में यात्रा करने का अनुभव है। यहां की यात्रा करने से खुशी मिलती है। हिमाचल के ही ऋषि का इस बार 11वां यात्रा है।
विज्ञापन
वह करते हैं कि यहां साधु संतों के ठहरने के लिए हर प्रकार की सुविधा दी रही है। खाने-पीने से लेकर साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था है। आंध्र प्रदेश से वासुदेव आनंद सरस्वती पहली बार यात्रा के लिए जम्मू आए हैं। वह कहते हैं कि घर से तीन सौ रूपये लेकर निकले थे यात्रा के लिए।
रास्ते में लोगों से मदद लेकर जम्मू पहुंचे हैं। यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। तमिलनाडु से आए बाबा बाला श्रीनिवासन, ऋषिकेश से सोनू गिरी, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।