फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Everyone should cooperate in Amarnath Yatra, LG talks with civil society members

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा में सभी लोग करें सहयोग, एलजी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों से की बातचीत

Mon, 26 Jun 2023 12:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:09 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने लोगों को शांति, प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर एक साथ लाने में नागरिक समाज समूहों के सदस्यों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, आध्यात्मिक नेताओं और सभी हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा श्री अमरनाथ जी यात्रा लोगों को सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक अवसर प्रदान करती है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Everyone should cooperate in Amarnath Yatra, LG talks with civil society members
श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों से संवाद करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी वर्गाें के लोग भागीदारी करें, ताकि प्रदेश में आने वाले बाबा बर्फानी के यात्रियों के साथ जम्मू-कश्मीर की समृद्धि और भाईचारे का संदेश देश दुनिया में जाए। यह आग्रह उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पीआरआई के प्रमुख सदस्यों, संगठनों, व्यापार मंडलों और आध्यात्मिक नेताओं के साथ बातचीत करते हुए किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा भी की। उप राज्यपाल ने हम सभी का उद्देश्य एक है, एक विचार है, हमारी अंतरात्मा एक है, हम शांति, भाईचारे, प्रगति और जम्मू-कश्मीर की समृद्धि के एक संदेश के लिए समर्पित हैं सोसायटी ने हमेशा बाबा अमरनाथ के भक्तों का खुले दिल से स्वागत किया है और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा है।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा ये हमारे प्राचीन मूल्य, हमारे संस्कार हैं और मैंने पिछले तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समाज के सामूहिक प्रयासों में इसकी अभिव्यक्ति देखी है। हम तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि वे जम्मू-कश्मीर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने संबंधित राज्यों में वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने लोगों को शांति, प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर एक साथ लाने में नागरिक समाज समूहों के सदस्यों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, आध्यात्मिक नेताओं और सभी हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा श्री अमरनाथ जी यात्रा लोगों को सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक अवसर प्रदान करती है।

उपराज्यपाल ने कहा, समाज के प्रमुख नागरिकों के बौद्धिक नेतृत्व में लोगों को नए विचारों और सुधारों पर चर्चा करने का मौका मिलता है। जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का प्रत्येक नागरिक श्री अमरनाथ जी यात्रा का हितधारक है। श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए सभी सुझावों और इनपुट का स्वागत है।  

जरूरतों को पूरा करने के उठाए जाएंगे कदम

बैठक में आगामी बकरीद त्योहार और श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के जश्न की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। उप राज्यपाल ने प्रमुख नागरिकों को सूचित किया कि ईद त्योहार की तैयारियों की निगरानी और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में जिलेवार समीक्षा की गई थी।



बातचीत के दौरान सामने आई मांगों और मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि लोगों की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed