{"_id":"62c2fb142ee2e86d250c8d0d","slug":"amarnath-yatra-2022-youth-who-fell-iditch-was-rescued-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: खाई में गिरे अमरनाथ यात्री को सेना और एमआरटी ने बचाया, बालटाल मार्ग पर हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: खाई में गिरे अमरनाथ यात्री को सेना और एमआरटी ने बचाया, बालटाल मार्ग पर हुआ हादसा
Mon, 04 Jul 2022 08:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:08 PM IST
सार
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले का यात्री घोड़े पर सवार था। बालटाल ट्रैक पर बरारीमर्ग में घोड़ा संतुलन खो बैठा और वह 100 फीट नीचे गिर गया। इससे उसको चोट आ गई थी।
विज्ञापन
बालटाल मार्ग पर घायल अमरनाथ यात्री को अस्पताल ले जाते सुरक्षाबल
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालटाल आधार शिविर के पास अमरनाथ यात्री गहरी खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गया। सेना और माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) के जवानों ने बचाव अभियान चलाकर यात्री की जान बचा ली। घायल यात्री को हेलिकॉप्टर से बरारीमर्ग हेलीपैड से अस्पताल रवाना किया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले का यात्री घोड़े पर सवार था। इसी दौरान बालटाल ट्रैक पर बरारीमर्ग में घोड़ा संतुलन खो बैठा और 100 फीट नीचे गिर गया। सेना और एमआरटी ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
बरारीमर्ग शिविर स्थित सेना की चिकित्सा सहायता चौकी पहुंचाया। यात्री के सिर पर गंभीर चोट आई है और छाती में फ्रैक्चर है। गौरतलब है कि सेना, एमआरटी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आदि बचाव दल सोनमर्ग और पहलगाम के दोनों रास्तों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ताकि अगर कोई हादसा होता है तो वो तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री की जान बचा सकें। इन सबके लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।