फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Shiva devotees left with 21 feet high trishul and pair of pigeons

Amarnath Yatra: 21 फुट ऊंचा त्रिशूल और कबूतरों का जोड़ा लेकर रवाना हुए शिवभक्त

Fri, 08 Jul 2022 03:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 03:52 PM IST
सार

श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के प्रति आस्था ऐसी कि कोई 21 फीट ऊंचा त्रिशूल तो कोई कबूतरों की जोड़ी के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Shiva devotees left with 21 feet high trishul and pair of pigeons
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के प्रति आस्था ऐसी कि कोई 21 फीट ऊंचा त्रिशूल तो कोई कबूतरों की जोड़ी के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए शिव भक्तों की टोली 21 फीट ऊंचा त्रिशूल बाबा बर्फानी की गुफा में स्थापित करेंगे। 21 फीट के त्रिशूल के साथ भक्त दो दिनों की लंबी यात्रा के बाद जम्मू पहुंचे हैं। शुक्रवार को शिव भक्तों की टोली अब पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी। पहलगाम से शिव भक्त इस भारी भरकम त्रिशूल को अपने कंधों पर उठाकर पवित्र गुफा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


त्रिशूल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना कि वह इस त्रिशूल को भगवान शंकर के चरणों में चढ़ाने जा रहे हैं। वहीं पंजाब के होशियारपुर से साधू कबूतरों की जोड़ी के साथ पहुंचे हैं। साधु शुक्रवार के जत्थे में पवित्र गुफा के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी की गुफा में इन कबूतरों की जोड़ी को छोड़ देंगे ताकि वह बाबा के चरणों में रहें। साधू ने कहा कि बाबा बर्फानी के प्रति उनकी आपार आस्था है। साधु ने कहा कि दो सफेद कबूतरों की जोड़ी उनके साथ कई वर्षों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: Shiva devotees left with 21 feet high trishul and pair of pigeons
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

वैष्णो देवी के दर्शन कई बार किए हैं। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मन था। मैंने दो महीने पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। वैष्णवी धाम में पंजीकरण के लिए लग रही लंबी कतारें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा है कि हर कोई उनकी ओर खिंचा चला आता है। -कल्याण, यात्री महाराष्ट्र।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं में युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। मैं पहली बार अमरनाथ यात्रा पर आया हूं। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था है। काफी समय से अमरनाथ यात्रा करने का मन बनाया था, लेकिन कोविड के कारण दर्शन नहीं हो पाए। -अनमोल, यात्री महाराष्ट्र।

बाबा के भजनों पर झूमे भक्त

सूचना और जनसंपर्क विभाग के सांस्कृतिक विंग की ओर से टीआरसी जम्मू, रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ यात्रियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान भोलेनाथ की महिमा को बयां करते भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विभाग के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें विजय आनंद, बंटी शाह, सुरजीत सिंह, कमल कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी बाबा के भजन गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed