फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: forty thousand devotees have visited Baba Barfani

Amarnath Yatra 2022: चालीस हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन, लोगों में उत्साह के साथ रोमांच भी

Mon, 04 Jul 2022 03:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 03:04 AM IST
सार

जम्मू से बारिश की फुहारों के बीच पांचवां जत्था रवाना हुआ।  317 वाहनों में 8773 श्रद्धालुओं पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना गए। अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।  

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: forty thousand devotees have visited Baba Barfani
बाबा बर्फानी के दर्शन को जाते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। चार दिन में ही 40233 यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। जम्मू से रविवार तड़के बारिश की फुहारों के बीच 317 वाहनों में 8773 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भगवती नगर से लेकर पूरा क्षेत्र बम बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। जम्मू से अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग के लिए 6155 शिवभक्त रवाना हुए। इनमें 4081 पुरुष, 1924 महिलाएं, 12 बच्चे, 119 साधु, 17 साध्वी और दो किन्नर शामिल रहे। बालटाल मार्ग के लिए 2618 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 1808 पुरुष, 709 महिलाएं, 33 बच्चे, 61 साधु, सात साध्वी शामिल रहीं। 

विज्ञापन

 एलजी ने यात्रियों से बात की, व्यवस्थाओं को जांचा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पंथा चौक स्थित अमरनाथ यात्रा के पारगमन शिविर का दौरा कर यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं को जांचा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ व्यापारियों और ट्रक चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा पा रही

उन्होंने कहा, सिविल सोसायटी, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से अमरनाथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सरकार उपलब्ध करवा पा रही है। सुरक्षा बलों में सही समन्वय बना हुआ है। 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार, मंडलायुक्त पांडुरंग के पोल, पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार, उपायुक्त मोहम्मद एजाज व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच श्रद्धालुओं की मौत, एक लापता

30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई है। ह्दयगति रुकने से तीन यात्रियों की मौत हुई है। इनमे दिल्ली के जयप्रकाश, बरेली के देवेंद्र तेयाल और बिहार के लिपो शर्मा शामिल हैं। घोड़े से गिरने से राजस्थान के आशु सिंह की एमजी टॉप में मौत हो गई।

स्वास्थ्य खराब होने से महाराष्ट्र के जगन्नाथ की पीसुटॉप में मौत हुई। वहीं, चंदनवाड़ी से शेषनाग मार्ग में श्रद्धालु वीरेंद्र गुप्ता लापता हैं। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा इस साल 11 अगस्त तक जारी रहनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed