{"_id":"603f7d955fa20b384b104021","slug":"amarnath-yatra-2021-duration-and-date-of-shri-amarnath-yatra-2021-can-be-announced-before-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि से पहले हो सकता है अमरनाथ यात्रा की तारीख का एलान, कठुआ में होंगे कुछ ऐसे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि से पहले हो सकता है अमरनाथ यात्रा की तारीख का एलान, कठुआ में होंगे कुछ ऐसे इंतजाम
Wed, 03 Mar 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा 2021 की अवधि और शुरू होने की तारीख की घोषणा महाशिवरात्रि पर्व से पहले की जा सकती है। जनवरी माह से श्राइन बोर्ड की बैठकों का दौर चल रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व से पहले यात्रा का शेड्यूल जारी हो सकता है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते श्री माता वैष्णो देवी भक्तों की ही तरह श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले भक्तों के लिए भी कोरोना जांच की अनिवार्यता जारी रह सकती है। यात्रा रूट पर लगने वाले लंगरों और आपात स्थिति में यात्रा रुकने पर श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लखनपुर से दाखिल होने वाले भक्तों के लिए कोविड जांच के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रवेश जिला कठुआ में 15 सौ श्रद्धालुओं को यात्रा रुकने के समय ठहराने की व्यवस्था है, जिसे अब पांच हजार करने के निर्देश जारी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ
ऐसे में चिन्हित छह कॉलेजों के अतिरिक्त प्रशासन डिग्री कॉलेजों का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है। कठुआ जिले में पूर्व में नौ लंगरों को हाईवे पर अनुमति दी जाती रही है। इस बार लंगरों की संख्या कठुआ जिले में नौ तक रहने का अनुमान है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते यात्रा शुरू ही नहीं हो पाई थी। इससे पूर्व वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पूर्व सुरक्षा कारणों चलते यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।