फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019 registration will start from 1st april in 440 banks of all states of india

देशभर की 440 बैंक शाखाओं में 1 अप्रैल में शुरू होगा अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण

Wed, 27 Mar 2019 06:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Mar 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 registration will start from 1st april in 440 banks of all states of india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बम-बम भोले के जयघोष के साथ शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में 1 अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए 17 बैंक शाखाओं को पंजीकृत किया गया है। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डॉक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 84 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस दिन 46 दिन की यात्रा हो रही है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जम्मू में पांच, डोडा में 1, कठुआ में 2, पुंछ, रामबन, राजोरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर और लेह में 1-1 तथा रियासी में दो बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण किया जाएगा। कार्यालय समय में सभी बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी तरह कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 39 और कश्मीर संभाग में 45 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अस्पताल अधीक्षक, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, फिजिशियन, कंसलटेंट फिजिशियन शामिल हैं। मान्यता प्राप्त डॉक्टरों द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी। 

ऑनलाइन पंजीकरण के देरी से शुरू होने की आशंका

इस साल अमरनाथ यात्रा में ऑनलाइन यात्री पंजीकरण को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन यह सुविधा सामान्य यात्री पंजीकरण से कुछ देरी से शुरू हो सकती है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है, जिस पर मुहर लगने के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी के साथ कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। 

जिसके बाद यात्रा के दौरान बालटाल/दोमेल और नुनवान/पहलगाम/चंदनबाड़ी बेस कैंप पर असली कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। यह सेवा पायलट स्तर पर शुरू करने की तैयारी है। वर्ष 2011 में 6.36 लाख ऑलटाइम रिकार्ड यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इसके अगले साल 2012 में भी यह आंकड़ा 6.20 लाख तक पहुंचा। मगर उसके बाद आंकड़ा चार लाख तक नहीं पहुंच पाया है। इसका एक कारण पंजीकरण के लिए औपचारिकताएं बढ़ना भी है। वर्ष 2018 में 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed