{"_id":"6562d6d6946eccdd8b0ccf09","slug":"amar-ujala-samvad-2023-jammu-program-on-november-30-in-convention-center-jammu-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad: जम्मू में 30 को सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, विकास-पर्यटन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad: जम्मू में 30 को सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, विकास-पर्यटन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Mon, 27 Nov 2023 01:10 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:10 AM IST
सार
वेयर हाउस स्थित अमर उजाला कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार से पास दिए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास का वितरण होगा। इसमें से चुनिंदा लोगों को लकी ड्राॅ के माध्यम से चुना जाएगा जिन्हें विक्की कौशल के साथ सेल्फी का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : पीआईबी
विस्तार
अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में जानी मानी फिल्मी हस्ती विक्की कौशल तथा नई फिल्म सैम बहादुर की अभिनेत्री व पूरी टीम रहेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के विकास पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंता, विचारक विशेषज्ञों से आप रूबरू हो सकेंगे। नई दिशाएं सत्र के तहत सैम बहादुर की स्टार जोड़ी विक्की कौशल तथा फातिमा सना शेख व उनकी टीम होगी। कार्यक्रम में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास तथा पैरा आर्चर व एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी, क्रिकेटर इरफान पठान व हरभजन सिंह भी अलग-अलग सत्रों में रूबरू होंगे। कार्यक्रम के टीवी पार्टनर एनडीटीवी तथा रेडियो पार्टनर 91.9 रेड एफएम हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : instagram/vickykaushal09
सोमवार से बंटेंगे पास, मिलेगा विक्की कौशल के साथ सेल्फी का मौका
वेयर हाउस स्थित अमर उजाला कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार से पास दिए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास का वितरण होगा। इसमें से चुनिंदा लोगों को लकी ड्राॅ के माध्यम से चुना जाएगा जिन्हें विक्की कौशल के साथ सेल्फी का मौका भी मिलेगा।
मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में
विक्की कौशल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में। जम्मू और कश्मीर के लोगों से बात करने अमर उजाला संवाद में 30 नवंबर को।