फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar ujala foundation

आतिशबाजी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी होते परेशान: डॉ. राधिका

विज्ञापन
Amar ujala foundation
अखनूर के नेहरू पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नेहरू पब्लिक हाई स्कूल मवा करोरा में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राधिका नरगोत्रा, डॉ. ऐश्वर्या वजीर और दंत तकनीशियन विशाल सपोलिया मुख्य वक्ता थे।

डॉ. राधिका नरगोत्रा ने छात्रों को बताया कि पटाखे चलाने से होने वाले प्रदूषण से कई प्रकार की हानिकारक बीमारियां हो सकती हैं। पटाखों से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने बच्चों से अनुरोध किया कि इस दिवाली कोशिश करें कि पटाखे न चलाएं। उन्होंने छात्रों को बताया की आतिशबाजी के शोर एवं प्रदूषण से इंसानों के अलावा पशुओं और पक्षियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। डॉ. ऐश्वर्या वजीर ने छात्रों को दिवाली पर जैविक सामग्री से बनी वस्तुओं के ही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को घरों में रंगोली बनाने के लिए जैविक रंगों का या घर में उपलब्ध हल्दी, चावल, आटा, दालें, आदि का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों से विदेशी लाइटों की जगह मिट्टी के दीप जलाने का आग्रह किया। कहा कि हमें हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों से दिवाली के दिन एक पौधा लगाने का भी वचन लिया।
विज्ञापन

मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बहुत आवश्यक है कि छात्रों को हरित दिवाली मनाने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के बाद छात्रों को मिठाई भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed