फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar ujala abhiyan education health

अभी बीस प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक देना बाकी

विज्ञापन
Amar ujala abhiyan education health
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 12 से 14 आयु वर्ग के 80 प्रतिशत किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी चुकी है, जबकि दूसरी खुराक का 31 प्रतिशत लक्ष्य कर लिया गया है। इस वर्ग में अनुमानित आबादी 599700 है, जिसमें पहली खुराक में 478469 किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश के जिला पुंछ, रामबन, कठुआ और डोडा में ही अभी पहली खुराक के लिए सौ प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है और अन्य 16 जिलों में टीकाकरण जारी है।
विज्ञापन

इस वर्ग में जिला किश्तवाड़ में अनुमानित आबादी 11278 पर अभी 45 प्रतिशत ही 5054 किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। जिले में दूसरी खुराक में सिर्फ 14 प्रतिशत किशोरों ने ही खुराक ली है। टीकाकरण के लिए अन्य आयु वर्ग में भी किश्तवाड़ सबसे पीछे रहा है। इसी तरह कश्मीर के जिला बांदीपोरा में भी टीकाकरण को गति नहीं मिली है। यहां अनुमानित 19175 आबादी पर 7513 किशोरों (39 प्रतिशत) को ही टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि दूसरी खुराक में अभी सिर्फ 9 प्रतिशत किशोरों को टीके लगे हैं। जिला श्रीनगर में भी टीकाकरण को गति देने की जरूरत है। यहां अनुमानित 60465 आबादी में 61 प्रतिशत से 37180 किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। लेकिन दूसरी खुराक में सिर्फ 4 प्रतिशत किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है। जम्मू कश्मीर में अब तक विभिन्न आयु वर्ग में 22756615 लोगों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा आगामी 5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों को भी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सांबा में भी टीकाकरण को नहीं मिल पाई गति
जिला सांबा में भी टीकाकरण को गति नहीं मिल पाई है। यहां अनुमानित आबादी 15590 में 67 प्रतिशत के हिसाब से 10502 किशोरों को ही पहली खुराक दी गई है। जिले में 28 प्रतिशत किशोरों को दूसरे टीके की खुराक मिली है। राजधानी जिला जम्मू में भी यही हालत है। यहां अनुमानित आबादी 74795 में 56 प्रतिशत के हिसाब से 42097 किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। लेकिन 26 प्रतिशत ही किशोरों को ही दूसरी खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन जिलों में टीकाकरण का प्रतिशत कम है उसे बढ़ाने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ बच्चों के लिए भी टीकाकरण की तैयारी की जा रही है।
- डॉक्टर सलीम-उर-रहमान, डीजी, परिवार कल्याण व टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed