फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Allegation Paper Submit in Court After Two Years in Assault Case

Jammu News: मारपीट के मामले में दो वर्ष तीन माह बाद आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
Allegation Paper Submit in Court After Two Years in Assault Case
जम्म/दोमाना। मारपीट के एक मामले में कानाचक पुलिस ने दो वर्ष तीन माह बाद पांच आरोपितों के खिलाफ सब जीएमआईसी के समक्ष आरोपपत्र दायर किया है। इस मामले की सुनवाई 12 सितंबर 2024 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह मामला 14 मार्च 2022 का है। इसमें शिकायतकर्ता जानीपुर निवासी गगन भगत ने भलवाल निवासी पांच लोगों के खिलाफ उनके साथ मारपीट और लूटपाट करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह तहसील भलवाल के असरवान में अपने खेत में काम कर रहा था। इस बीच पिची राम, कांता देवी, आशु देवी, शशि बाला और अरुण कुमार ने मिलकर उन पर हमला किया। उसका मोबाइल छीन लिया, गालियां दी और हथियार से जानलेवा हमला किया। वहीं उनकी सोने की चेन छीनी। साथ ही 4270 रुपये भी ले लिए। इसके बाद गगन भगत ने पीएचसी भलवाल में एमएलसी करवाया। इसके बाद कानाचक थाने में अपने शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर बिशन सिंह ने की। अब इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। ब्यूरो
विज्ञापन

----
लापता लड़की को परिवार को सौंपा
जम्मू। नगरोटा पुलिस थाने में जम्मू की रहने वाली एक लड़की की लापता होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन नगरोटा की टीम ने तकनीकी सहायता से लड़की का पता लगाया और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed