फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   All three special trains proposed for Jammu and Katra canceled from today

आज से जम्मू-कटड़ा के लिए प्रस्तावित तीनों विशेष ट्रेनें रद्द

Thu, 15 Oct 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
All three special trains proposed for Jammu and Katra canceled from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

त्योहारी सीजन के देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से जम्मू-कटड़ा के लिए चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों को फिलहाल रद्द रखने का फैसला लिया है। रेलवे ने पंजाब और हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेनों का प्रस्तावित शेड्यूल वापस ले लिया है। रेलवे ने 15 अक्तूबर से वंदे भारत सहित अन्य दो जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन


कृषि बिल के विरोध में जारी किसान आंदोलन के कारण प्रदेश के लिए रेल यातायात पिछले तीन सप्ताह से प्रभावित हो रहा है। यात्री ट्रेन के साथ मालगाड़ी और पार्सल ट्रेन भी चल रही है। नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी आने वाले भक्तों को सुविधा देते हुए रेलवे ने 15 अक्तूबर से जम्मू और कटड़ा के लिए तीन जोड़ी ट्रेन के परिचालन का फैसला लिया था, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली और नई दिल्ली - जम्मू तवी शामिल हैं। 
विज्ञापन


परिचालन की नई तिथि को भी फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इस दौरान जम्मू और नई दिल्ली राजधानी ट्रेन भी रद्द रहेगी।

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
02462-02461 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा- नई दिल्ली, 22439-22440 वंदे भारत
एक्सप्रेस, 02452-02426 नई दिल्ली- जम्मू तवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed