फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about mufti govts first budget

विकास की पटरी पर दौड़ा मुफ्ती सरकार का पहला बजट

Mon, 23 Mar 2015 09:35 AM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
all about mufti govts first budget

मुफ्ती सरकार ने अपने पहले बजट में रियासत में विकास को बढ़ावा देने की पहल की है। इसके लिए राज्य के कृषि से जुड़े उद्योगों के अलावा अन्य उद्योग-धंधों के विकास को प्राथमिकता दी है, ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के साथ ही रियासत की अर्थव्यवस्था में भी सुधार हो।

विज्ञापन


मॉडल बिजनेस विलेज
वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने बजट में नये मॉडल बिजनेस विलेज की अवधारणा को प्रस्तुत किया है। इसके तहत आदर्श गांवों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के विपरीत व्यापार के विकास पर बल दिया जाएगा। यहां व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत जम्मू संभाग में एक आदर्श बासमती गांव तथा कश्मीर संभाग में एक-एक सेब और केसर गांव विकसित होगा। सेब गांव में स्टोर से लेकर फल को तोड़ने तथा पैकिंग करने की यूनिट भी लगाई जाएगी। इसी तरह बासमती गांव में फसल लगाने से लेकर उसकी पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख क्षेत्र में हार्टिकल्चर के लिए सोलर ड्रायर्स तथा आधुनिक तकनीकी का विकास होगा।

बजट में उद्योगों पर फोकस

all about mufti govts first budget

सरकार ने नये इंडस्ट्रियल इस्टेट की भी घोषणा की। यह 31335 कनाल जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें सांबा तथा लसीपोरा में बन रहा ग्रोथ सेंटर शामिल होगा। 1000 कनाल जमीन पर या तो नया इंडस्ट्रियल इस्टेट विकसित किया जाएगा या फिर उसी इंडस्ट्रियल इस्टेट को विकसित किया जाएगा।

इसके साथ ही 10 हजार कनाल लैंड बैंक पर इंडस्ट्रियल इस्टेट विकसित करने का प्रस्ताव है। 29 हजार लघु उद्योगों पर राज्य की अर्थव्यवस्था निर्भर है। 83 मध्यम तथा बड़े उद्योगों में 4084 करोड़ रुपये का निवेश है। इन सभी उद्योगों में 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, ताकि इन क्षेत्रों में नई इकाइयां लगाने के लिए सब्सिडी दी जा सके। प्रदूषण नियंत्रण इकाइयां लगाने के लिए सब्सिडी मद में दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 20 लाख तक के उपकरण पर 30 प्रतिशत को बढ़ाकर 35 लाख तक के उपकरणों पर 50 फीसदी कर दिया गया है।

फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के विकास के लिए सोपोर के खूनमोह तथा दोआबगाह में फूड पार्क स्थापित किए गए हैं। हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और कारपेट उद्योग के विकास के लिए भी सरकार की ओर से पहल की गई है।

बजट में डल डेवलपमेंट बांड

all about mufti govts first budget

बीमार उद्योगों के लिए पैकेज
बीमार उद्योगों को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए भी सरकार प्रयास करेगी। जो लघु और मध्यम उद्योग बीमार घोषित कर दिए गए हैं, उनके लिए जेके बैंक के सहयोग से एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी का गठन किया जाएगा। यह कंपनी जरूरत पड़ने पर इन उद्योगों के लिए पैकेज का भी निर्धारण करेगी।

संस्कृति को बढ़ावा
सरकार की ओर से रियासत के हेरिटेज और सांस्कृतिक धरोहरों को भी विकसित करने की पहल की जाएगी। इसके तहत सांस्कृतिक गांव का विकास किया जाएगा। कश्मीरी पंडितों के आवासीय क्षेत्र को पहला पायलट सांस्कृतिक गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कश्मीरी पंडितों की परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में पहल होगी।

डल डेवलपमेंट बांड
डल झील के संरक्षण के लिए डल डेवलपमेंट बांड की भी घोषणा की गई। इस पायलट प्रोजेक्ट में जम्मू कश्मीर के बाहर के राज्यों को शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो तीन साल में डल झील का पुराना वैभव लौटाने में सफलता मिल जाएगी।

बजट में हार्टिकल्चर के लिए 150 करोड़

all about mufti govts first budget

सुरक्षित हार्टिकल्चर भविष्य के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, ताकि वर्तमान पैदावार को अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 40-70 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंचाया जा सके। हमारा उद्देश्य है कि एक कनाल जमीन से एक लाख रुपये मिले।

इसके लिए त्रिस्तरीय पैकेज पर काम किया गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक मिट्टी और पत्ता परीक्षण प्रयोगशाला खोली जाएगी। इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट तैयार करने वाले को सब्सिडी दी जाएगी।

इसके साथ ही अच्छे किस्म के मेवों के बाग विकसित किए जाएंगे। एक कनाल बाग पर 75 हजार से 1.75 लाख रुपये का खर्च आएगा। पौधे लगाने पर प्रति कनाल 50 हजार का खर्च आएगा। इस पर 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed