फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert in jammu kashmir for heavy rain and snowfall in state by meteorological department

जम्मू-कश्मीर में गहराएं बादल, बारिश, बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sun, 09 Dec 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Sun, 09 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
alert in jammu kashmir for heavy rain and snowfall in state by meteorological department
बर्फबारी - फोटो : फाइल
पश्चिम विक्षोभ से रियासत के मौसम ने रविवार को करवट बदल ली। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे और कुछ एक ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग की माने तो देररात से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला कई इलाकों में शुरू हो सकता है। सोमवार दस दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 12 दिसंबर तक मौसम खराब ही बना रहेगा और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फ बारी होगी। जम्मू में रविवार सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर आते आते आसमान पर बादल गहराना और ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई। ऐसा ही सिलसिला उधमपुर व संभाग के अन्य जिलों में रहा। कश्मीर और लद्दाख के भी अधिकतर जिलों में बादल छाएं हुए हैं और किसी भी समय बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


बिगड़ रहे मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल और लेह मार्ग पर मार पड़ने की आशंका बन गई है। हालांकि जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्त प्रशासन की ओर से संबंधित जिला उपायुक्तों को आपात के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10-11 दिसंबर को कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जम्मू में भी इसका असर रहेगा। घाटी के सभी हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में पारा गिरने से पानी जमने लगा है।

स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह         माइनस 5.5
गुलमर्ग      माइनस 6.3
पहलगाम    माइनस 3.2
श्रीनगर      माइनस 0.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed