{"_id":"5fe4e6bd8ebc3e3c8e59f2d5","slug":"al-badr-module-busted-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः त्राल में अल-बद्र मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः त्राल में अल-बद्र मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद
Fri, 25 Dec 2020 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने वीरवार को आतंकी संगठन अल-बद्र के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक एके 56 राइफल, ग्रेनेड तथा भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई है। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इलाके में आतंकियों की सूचना के आधार पर बुधवार रात को अवंतिपोरा पुलिस ने सेना की 42 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ की 130 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर डाडसरा और लारमोह गांव में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कबूला कि उन्होंने घास के नीचे हथियार छिपा रखा है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को वहां से एक एके-56 राइफ ल, एके-56 की एक मैगजीन, 28 गोलियां, एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। गिरफ्तार मददगारों में लारमोह के यावर अजीज डार, सज्जाद अहमद पर्रे और डाडसरा के आबिद मजीद शेख व शौकत अहमद डार शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां और बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन