{"_id":"64f791acaf170be33c0df2c7","slug":"akhnoor-jyodian-shrikrishan-janmashtmi-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-196054-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा गोबिंद दास की समाधि पर धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा गोबिंद दास की समाधि पर धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी पर्व
Wed, 06 Sep 2023 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के नरयाणा मसेयाल गांव में स्थित बाबा गोबिंद दास महाराज की समाधि पर सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में दो दिन कार्यक्रम होगा। यह जानकारी श्रीश्री सिद्ध पुरुष बाबा गोबिंद दास महाराज ठाकुरद्वारा मसेयाल स्थान कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ ने दी है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सात सितंबर को समाधि स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को सुबह आठ से नौ बजे तक हवन किया जाएगा। शाम आठ बजे से सत्संग होगा, जिसमें आचार्य मंहत सूरज दास शास्त्री महाराज वृंदावन वाले प्रवचनों से निहाल करेंगे। आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।