फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, jyodian, health, camp

Jammu News: शिविर में जांच दो सौ ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Fri, 16 May 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 16 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, jyodian, health, camp
सेना की ओर से सीमावर्ती पलांवाला में लगाया गया चिकित्सा जांच शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के सीमावर्ती जागृति शिक्षा केंद्र हाई स्कूल पलांवाला में सेना की ओर से चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सैन्य डॉक्टरों दो सौ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।
सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आंखों, दांतों, ईएनटी सहित अन्य रोगों से ग्रसित लोगों की जांच की गई। शिविर का पलांवाला क्षेत्र के आसपास के पलातन, पंजतूत, चपरेयाल, ठंगर और सेलांवाली आदि गावों के लोगों ने उठाया। क्षेत्रवासी नवीन सिंह, तरसेम कुमार और शारदा देवी ने बताया कि सेना की तरफ से लगाए गए शिविर से लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिली है।
विज्ञापन

शिविर में इलाज करवाने पहुचीं रानों देवी, ज्योति देवी, ज्ञानो देवी और पोली देवी ने बताया कि हमारा क्षेत्र सीमावर्ती दूरदराज का है। सीमा पर बने माहौल के चलते लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी। ऐसे गावों में शिविरों का आयोजन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed