{"_id":"6385c0c583ffdc690a72b1cb","slug":"akhnoor-fire-broke-out-in-a-truck-carrying-army-goodspolice-and-security-forces-brought-it-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर: सेना का सामान ले जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, पुलिस-सुरक्षाबलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर: सेना का सामान ले जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, पुलिस-सुरक्षाबलों ने पाया काबू
Tue, 29 Nov 2022 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर
अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
अखनूर में एक चलते ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सेना के सामान को जम्मू से राजोरी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
Akhnoor
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखनूर में चौकी चोरा क्षेत्र के पास मंगलवार को सेना का सामान ले जा रहे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। एकाएक आग ने ट्रक के पिछले हिस्से में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट ट्रक सेना के सामान को जम्मू से राजोरी लेकर जा रहा था। इस दौरान अखनूर में चौकी चोरा के पास अचानक ट्रक में आग भड़क उठी। जब चालक और सह चालक को इसकी भनक लगी तो किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक में रखे सामान का बड़ा हिस्सा आग के आगोश में समा चुका था।